Homeखेल10 साल में 5 बार चैंपियन, रोहित के युग में Mumbai Indians...

10 साल में 5 बार चैंपियन, रोहित के युग में Mumbai Indians बनी IPL की सबसे सफल टीम, अब छिनी कप्तानी

रोहित शर्मा की जगह पर हार्दिक पांड्या अब मुंबई इंडियंस के नए कप्तान बनेंगे। लेकिन रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस का सफर बहुत ही शानदार रहा है।

-

Mumbai Indians: रोहित शर्मा को इंडियन प्रीमियर लीग का सबसे सफल कप्तान कहा जाता है। क्योंकि इंडियन प्रीमियर लीग के कई सीजन में रोहित शर्मा ने अपनी शानदार कप्तानी से मुंबई इंडियंस को कई बार चैंपियन बनाया है। आपको बता दे कि मुंबई इंडियंस से रोहित शर्मा की कप्तानी छिन गई है। रोहित शर्मा की जगह पर हार्दिक पांड्या अब मुंबई इंडियंस के नए कप्तान बनेंगे। लेकिन रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस का सफर बहुत ही शानदार रहा है।

रोहित की कप्तानी में पांच बार चैंपियन बनी मुंबई

वर्तमान में मुंबई इंडियंस को आईपीएल की सबसे सफल टीम कहा जाता है क्योंकि मुंबई इंडियंस के नाम पांच बार आईपीएल ट्रॉफी जीतने का रिकॉर्ड दर्ज है। रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने पिछले 10 सालों में पांच बार आईपीएल की ट्रॉफी जीती है। रोहित शर्मा ने पांच बार मुंबई इंडियंस को अपनी कप्तानी में चैंपियन बनाया है। रोहित शर्मा का कार्यकाल अब मुंबई इंडियंस से खत्म हो गया है।रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में आईपीएल ट्रॉफी जीती है। आईपीएल 2023 में भी मुंबई इंडियंस ने सेमीफाइनल खेला था लेकिन उसे सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा।

2013 में मिली थी कप्तानी

साल 2013 में रोहित शर्मा को मुंबई इंडियंस का नया कप्तान बनाया गया था जिसके बाद 10 साल के अपने कप्तानी करियर में मुंबई इंडियंस को रोहित शर्मा ने पांच बार आईपीएल का खिताब दिलाया है। 10 साल बाद अब मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा से साल 2023 में कप्तानी के पद से हटा दिया है। इसके बाद मुंबई इंडियंस का भविष्य युवा ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के हाथों में दे दिया गया है।

Read More-साउथ अफ्रीका में शतक लगाकर Suryakumar ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, इस मामले में रोहित शर्मा की कर ली बराबरी

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts