Thursday, February 5, 2026
HomeखेलIPL 2025 में आई पहली हैट्रिक, चहल ने एक ओवर में चार...

IPL 2025 में आई पहली हैट्रिक, चहल ने एक ओवर में चार विकेट लेकर रचा इतिहास, बना दिए कई रिकॉर्ड

पंजाब के लिए चेन्नई के खिलाफ 19 वें ओवर में युजवेंद्र चहल को गेंद थमाई गई। जहां पर युजवेंद्र चहल ने धमाकेदार गेंदबाजी करते हुए एक ओवर में चार विकेट लिए।

-

Yuzvendra Chahal: भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल आईपीएल 2024 के टूर्नामेंट में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए नजर आए थे लेकिन आईपीएल 2025 में युजवेंद्र चहल को पंजाब किंग्स ने 18 करोड रुपए में खरीदा था और युजवेंद्र चहल आईपीएल 2025 में पंजाब के लिए खेल रहे हैं। चेन्नई के खिलाफ मुकाबले में युजवेंद्र चहल ने ऐतिहासिक कारनामा किया है और एक ओवर में चार विकेट लिए हैं।

युजवेंद्र चहल ने ली हैट्रिक

पंजाब के लिए चेन्नई के खिलाफ 19 वें ओवर में युजवेंद्र चहल को गेंद थमाई गई। जहां पर युजवेंद्र चहल ने धमाकेदार गेंदबाजी करते हुए एक ओवर में चार विकेट लिए। इसी के साथ युजवेंद्र चहल ने हैट्रिक भी चटकाई। युजवेंद्र चहल आईपीएल 2025 के टूर्नामेंट में हैट्रिक लेने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं युजवेंद्र चहल ने तीन ओवर का स्पेल फेंका है जहां पर उन्होंने पंजाब के लिए खेलते हुए 32 रन देकर चार विकेट लिए।

दूसरी बार किया यह कारनामा

पंजाब के लिए खेलते हुए युजवेंद्र चहल ने इतिहास रच दिया है युजवेंद्र चहल इंडियन प्रीमियर लीग के टूर्नामेंट में दो बार एक ओवर में चार विकेट लेने का कारनामा करने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं। इसी के अलावा युजवेंद्र चहल ने अपने आईपीएल करियर में 9वी बार चार विकेट हाल लेने का कारनामा किया है। युजवेंद्र चहल आईपीएल में सबसे ज्यादा बार चार विकेट हाल लेने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं।

Read More-बचपन के कोच से मिलते ही विराट कोहली ने छुए पैर, वायरल वीडियो ने जीता फैंस का दिल

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts