Yuzvendra Chahal And Dhanshree Divorce: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और फेमस कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा काफी लंबे समय से चर्चा में थे क्योंकि कुछ समय पहले धनश्री वर्मा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से चहल सर नेम हटा दिया था जिसके बाद धनश्री वर्मा और युजवेंद्र चहल की तलाक की खबरें सोशल मीडिया पर चलने लगी। अब धनश्री वर्मा और युजवेंद्र चहल के बीच तलाक की चल रही खबरों पर मुहर लग गई है। क्योंकि कोर्ट की तरफ से युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा के तलाक के केस पर मुहर लगा दी गई है। धनश्री वर्मा और युजवेंद्र चहल शादी के चार साल बाद एक दूसरे से अलग हो गए हैं।
चहल और धनश्री का हुआ तलाक
भारतीय क्रिकेट टीम के क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और फेमस डांसर धनश्री वर्मा ने कोर्ट में एक दूसरे के तलाक को लेकर केस किया था। इसके बाद आज बांद्रा के फैमिली कोर्ट की तरफ से धनश्री वर्मा और युजवेंद्र चहल को लेकर फैसला सुना दिया गया है। जिसमें धनश्री वर्मा और युजवेंद्र चहल ने आपसी सहमति से एक दूसरे से तलाक लेने का फैसला लिया है। अब आधिकारिक तौर पर युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा का रिश्ता खत्म हो चुका है शादी के सिर्फ 4 साल बाद ही इन दोनों ने एक दूसरे से अलग होने का फैसला कर लिया है।
View this post on Instagram
4 साल पहले हुई थी शादी
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार क्रिकेटर और फेमस डांसर धनश्री वर्मा की मुलाकात सोशल मीडिया के जरिए हुई थी जिसके बाद युजवेंद्र चहल ने धनश्री वर्मा से डांस सीखना स्टार्ट कर दिया था। धनश्री वर्मा और युजवेंद्र चहल के बीच प्यार हो गया। इसके बाद 22 दिसंबर साल 2020 को युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा ने एक दूसरे के साथ शादी करने का फैसला किया। लेकिन इन दोनों का रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं टिक सका। युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा ने साल 2025 में तलाक ले लिया।
Read More-IPL 2025 से आया रियान पराग का तूफान, 64 गेंद में ठोक दिए 144 रन
