IPL 2025: आईपीएल 2025 का पहले क्वालीफायर कल 29 मई को खेला गया है जिसमें रजत पाटीदार की कप्तानी वाली टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना श्रेयस अय्यर की पंजाब किंग्स से हुआ था। आईपीएल 2025 के पहले क्वालीफायर मैच में पंजाब किंग्स का प्रदर्शन बहुत ही खराब रहा है जिस कारण आरसीबी ने आसानी से पंजाब को 8 विकेट से हरा दिया और आईपीएल 2025 के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। आरसीबी के फाइनल में पहुंचने के बाद फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा है। फाइनल में पहुंचने पर आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने अपना पहला रिएक्शन दिया है।
जीत के बाद क्या बोले रजत पाटीदार?
पंजाब के खिलाफ में लिए ऐतिहासिक जीत के बाद आरसीबी के कप्तान प्रोजेक्टर पाटीदार खुशी से फुले नहीं समाए है रजत पाटीदार ने कहा “मैं हमेशा आरसीबी के फैंस का शुक्रिया अदा करता हूं, सिर्फ चिन्नास्वामी में ही नहीं, बल्कि जहां भी हम जाते हैं, हमें लगता है कि यह हमारा घरेलू मैदान है। हम आपसे प्यार करते हैं, इसलिए हमारा समर्थन करते रहिए। एक और मैच और चलो साथ मिलकर जश्न मनाते हैं।”
आरसीबी की घातक गेंदबाजी
रजत पाटीदार ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। पंजाब के खिलाफ रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के गेंदबाजों ने धमाकेदार गेंदबाजी की है। क्योंकि आरसीबी ने पंजाब किंग्स को 14.1 ओवर में 101 रन पर ढेर कर दिया। इसके बाद आरसीबी में आसानी से दो विकेट के नुकसान पर 106 रन बना दिए। जिसके साथ आरसीबी ने 8 विकेट से पंजाब हरा दिया और आईपीएल 2025 के फाइनल में जगह बना लिया।
READ MORE-‘वो टीम के सबसे अनुभवी खिलाड़ी थे…’ रोहित-विराट के संन्यास पर शार्दुल ठाकुर ने दिया बड़ा बयान
