HomeखेलInd vs Eng: बुमराह ने ओली पोप को दोहरे शतक से रोका,...

Ind vs Eng: बुमराह ने ओली पोप को दोहरे शतक से रोका, भारत को मिला 231 रनों लक्ष्य

ओली पोप ने इंग्लैंड टीम की जबरदस्त वापसी कराई है। जिस कारण पहली पारी में 236 रनों पर ढेर होने वाली इंग्लैंड टीम ने दूसरी पारी में 420 रन बना दिए हैं। जिस कारण भारत को 231 रनों का लक्ष्य मिला है।

-

Ind vs Eng 1st Test: हैदराबाद में आज इंग्लैंड क्रिकेट टीम और भारतीय क्रिकेट टीम के बीच पहला टेस्ट मैच के चौथे दिन का खेल चल रहा है। भारत ने अपने शानदार प्रदर्शन से इंग्लैंड को बैक फुट पर धकेल दिया था लेकिन ओली पोप ने इंग्लैंड टीम की जबरदस्त वापसी कराई है। जिस कारण पहली पारी में 236 रनों पर ढेर होने वाली इंग्लैंड टीम ने दूसरी पारी में 420 रन बना दिए हैं। जिस कारण भारत को 231 रनों का लक्ष्य मिला है।

दूसरी पारी में इंग्लैंड ने बनाए 420 रन

भारत के खिलाफ पहले टेस्ट मैच की दूसरी पारी में इंग्लैंड क्रिकेट टीम की तरफ से ओली पोप बहुत ही शानदार पारी खेली है। भारत के खिलाफ दूसरी पारी में ओली पोप ने 278 गेंद में 196 रन बनाए हैं। इस पारी के दौरान ओली पोप के बल्ले से 21 चौके निकले हैं। लेकिन 196 रनों के निजी स्कोर पर ओली पोप को बुमराह ने आउट कर दिया जिस कारण वह दोहरा शतक लगाने से सिर्फ चार रन दूर रह गए। जिस कारण दूसरी पारी में इंग्लैंड टीम का स्कोर 420 रन हो गया है और इंग्लैंड ने दूसरी पारी में 230 रनों की शानदार बढ़त हासिल कर ली है। जिस कारण भारत को मैच जीतने के लिए 231 रनों का लक्ष्य मिला है।

गेंदबाजी में चमके बुमराह

दूसरी पारी में भारतीय क्रिकेट टीम की तरफ से तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने चार विकेट लिए हैं। इसके अलावा स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन को भी इंग्लैंड के खिलाफ दूसरी पारी में तीन विकेट मिले हैं। इसके साथ दो विकेट रवींद्र जडेजा और एक विकेट अक्षर पटेल के नाम गया है। पहले टेस्ट मैच में तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज एक भी विकेट नहीं ले पाए। पहली पारी के बाद दूसरी पारी में भी मोहम्मद सिराज का खाता नहीं खुला है।

Read More-Mitchel Starc ने डाली ऐसी खतरनाक यार्कर, टूट गया वेस्टइंडीज के बल्लेबाज का अंगूठा

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts