Sunday, February 1, 2026
Homeखेलहार के बाद दिल्ली के फैंस के लिए आई बड़ी खुशखबरी, इस...

हार के बाद दिल्ली के फैंस के लिए आई बड़ी खुशखबरी, इस खूंखार गेंदबाज को टीम में किया शामिल

आईपीएल 2024 में टीम का कप्तान बदल गया है लेकिन ऋषभ पंत की कप्तानी में भी दिल्ली कैपिटल्स की हालत नहीं सुधर रही है। दिल्ली कैपिटल ने अचानक आईपीएल के बीच इस विदेशी गेंदबाज को टीम में शामिल कर लिया है।

-

Delhi Capitals: आईपीएल 2023 का सीजन दिल्ली कैपिटल के लिए शानदार नहीं गया था। डेविड वॉर्नर की कप्तानी में दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल 2023 की सबसे फिसड्डी टीम साबित हुई थी। आईपीएल 2024 में टीम का कप्तान बदल गया है लेकिन ऋषभ पंत की कप्तानी में भी दिल्ली कैपिटल्स की हालत नहीं सुधर रही है। दिल्ली कैपिटल ने अचानक आईपीएल के बीच इस विदेशी गेंदबाज को टीम में शामिल कर लिया है।

दिल्ली कैपिटल्स में शामिल हुआ यह गेंदबाज

हाल ही में दिल्ली कैपिटल ने सोशल मीडिया पर आधिकारिक तौर पर एक बड़ा ऐलान किया है। आईपीएल 2024 के बीच दिल्ली कैपिटल ने हैरी ब्रुक के रिप्लेसमेंट के तौर पर साउथ अफ्रीका के खतरनाक तेज गेंदबाज लिजाद विलियम्स को शामिल कर लिया है। आईपीएल 2024 के आगामी मैचों के लिए लिजाद विलियम्स दिल्ली कैपिटल का हिस्सा बन गए हैं। लिजाद विलियम को साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम के खतरनाक खिलाड़ियों में गिना जाता है।

सिर्फ एक मैच जीत पाई है दिल्ली

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी फिर से ऋषभ पंत कर रहे हैं। ऋषभ पंत की कप्तानी में दिल्ली कैपिटल ने आईपीएल 2024 के 5 मैच खेले हैं जिसमें दिल्ली कैपिटल्स को सिर्फ एक मैच में जीत मिली है और चार मैचों में दिल्ली कैपिटल्स को हार का सामना करना पड़ा है। जिस कारण दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल 2024 की अंक तालिका में सबसे नीचे दसवें नंबर पर है।

Read More-जीत के बाद भी चिंता में पड़े लखनऊ के कप्तान केएल राहुल, चोटिल हुए रफ्तार के सौदागर मयंक यादव

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts