Rohit Sharma: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा इस समय इंटरनेशनल क्रिकेट में बहुत ही ज्यादा मशहूर हैं रोहित शर्मा की फैन फॉलोइंग बहुत ही ज्यादा है पूरी दुनिया में रोहित शर्मा की बल्लेबाजी के करोड़ों लोग दीवाने हैं। रोहित शर्मा को मैदान पर देखने के लिए हजारों की संख्या में फैंस पहुंचते हैं। इसी बीच रोहित शर्मा की सुरक्षा में बड़ी चूक देखने को मिली है। मैदान पर अचानक एक शख्स घुस आया।
मैदान में घुसा फैन
आपको बता दें कि भारतीय कप्तान रणजी ट्रॉफी के टूर्नामेंट में मुंबई और जम्मू कश्मीर के बीच चल रहे मुकाबले में खेलते हुए नजर आ रहे हैं जम्मू कश्मीर की बल्लेबाजी के दौरान जब भारतीय कप्तान रोहित शर्मा फील्डिंग कर रहे होते हैं तभी अचानक एक युवक सुरक्षा घेरे को तोड़कर मैदान में घुस जाता है। इसके बाद वह फैन रोहित शर्मा के पास पहुंच जाता है और रोहित शर्मा से हाथ मिलाता है। युवक को रोहित शर्मा के पास जाता देख तुरंत सुरक्षा कर्मी दौड़कर उसे पकड़ते हैं और मैदान के बाहर ले जाते हैं। यह पहली बार नहीं है जब रोहित शर्मा से फैन ने मिलने के लिए सुरक्षा घेरे को तोड़ा हो इससे पहले भी कई बार रोहित शर्मा के साथ ऐसा हो चुका है।
रणजी में भी फ्लॉप हुई रोहित
टीम इंडिया के कप्तान और स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा का प्रदर्शन बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के दौरान घटिया रहा था जिस कारण रोहित शर्मा ने डोमेस्टिक क्रिकेट में वापसी का फैसला किया और वह मुंबई के लिए जम्मू कश्मीर के खिलाफ चल रहे मुकाबले में खेलते हुए नजर आ रहे हैं लेकिन इस टूर्नामेंट में भी रोहित शर्मा का प्रदर्शन बिल्कुल भी अच्छा नहीं रहा है मुंबई के लिए जम्मू कश्मीर के खिलाफ रोहित शर्मा ने पहली पारी में 3 और दूसरी पारी में 28 रन बनाए।
