Ind vs Pak: भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच के बाद हाथ न मिलाने पर उठे विवाद ने अब नया मोड़ ले लिया है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने इस मामले को एशियाई क्रिकेट काउंसिल (ACC) में शिकायत के रूप में दर्ज कराया था, लेकिन भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अब चुप्पी तोड़ते हुए साफ कर दिया है कि भारतीय खिलाड़ियों ने किसी भी नियम का उल्लंघन नहीं किया है।
BCCI ने नियमों से दिया करारा जवाब
बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पीटीआई से बातचीत में कहा कि क्रिकेट के किसी भी रूल बुक में विपक्षी टीम से हाथ मिलाना अनिवार्य नहीं है। यह केवल एक परंपरा है, जो दुनिया भर में फॉलो की जाती है, लेकिन इसे नियम का हिस्सा नहीं बनाया गया है। अधिकारी ने कहा, “अगर यह नियम ही नहीं है, तो भारतीय टीम को हाथ मिलाने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता, खासकर तब जब दोनों देशों के संबंध सामान्य न हों।”
पाकिस्तान के लिए दो टूक संदेश
BCCI ने साफ कर दिया है कि भारतीय टीम ने कोई गलती नहीं की और भविष्य में भी यह फैसला खिलाड़ियों पर ही निर्भर करेगा कि वे विपक्षी टीम से हाथ मिलाना चाहते हैं या नहीं। पाकिस्तान को यह जवाब सीधे तौर पर यह समझाने के लिए दिया गया कि क्रिकेट के मैदान पर खेल भावना जरूरी है, लेकिन इसे किसी पर थोपना संभव नहीं।
Read more-दिवाली से पहले बड़ी राहत: यूपी में 2017-2021 तक के लाखों ई-चालान खुद-ब-खुद होंगे रद्द
