Ind vs Sa: भारतीय क्रिकेट टीम और साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम के बीच वनडे सीरीज के बाद दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। दो मैचों की टेस्ट सीरीज में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तानी फिर से रोहित शर्मा करते हुए नजर आएंगे। आपको बता दे कि साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम के खिलाफ टेस्ट सीरीज के पहले टेस्ट मैच से पहले एक बहुत ही बड़ी खबर सामने आ रही है। टीम इंडिया के बल्लेबाज विराट कोहली अचानक भारत लौट आए हैं।
भारत लौटे विराट कोहली!
साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच से पहले विराट कोहली को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली पहले वनडे मैच से पहले भारत लौट आए हैं। विराट कोहली फैमिली में मेडिकल
इमरजेंसी की वजह से देश लौटे हैं। लेकिन अभी तक बीसीसीआई या विराट कोहली की तरफ से इस बात को लेकर कोई भी अधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है। रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि विराट कोहली मैच से पहले जल्द ही टीम इंडिया से जुड़ सकते हैं।
26 से शुरू होगा टेस्ट मैच
भारतीय क्रिकेट टीम और साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम के बीच टेस्ट सीरीज 26 दिसंबर से शुरू होगी। 26 दिसंबर से 30 दिसंबर के बीच भारत और अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज का पहला टेस्ट मैच खेला जाएगा। आपको बता दे कि टेस्ट सीरीज में वर्ल्ड कप के बाद टीम इंडिया के कई सीनियर खिलाड़ी वापसी कर रहे हैं जिसमें रोहित शर्मा और विराट कोहली भी शामिल है।
Read More-Ind vs Sa: निर्णायक मुकाबले में चला Sanju Samson का बल्ला, द. अफ्रीका के खिलाफ जड़ा पहला शतक
