Monday, February 16, 2026
Homeखेलआठवीं बार ऑस्ट्रेलिया ने बनाई वर्ल्ड कप के फाइनल में जगह, जानें...

आठवीं बार ऑस्ट्रेलिया ने बनाई वर्ल्ड कप के फाइनल में जगह, जानें कैसा रहा है कंगारू टीम का रिकॉर्ड

दूसरे सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया टीम में साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम को पटखनी दे दी है। जिस कारण ऑस्ट्रेलियाई टीम आठवीं बार फाइनल में पहुंच चुकी है।

-

World Cup: वनडे विश्व कप 2023 में अब सिर्फ आखिरी मुकाबला खेलने को बचा है। वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रविवार के दिन खेला जाएगा। भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को पहले सेमीफाइनल मुकाबले में हराकर फाइनल में पहुंच चुकी है। तो वही दूसरे सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया टीम में साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम को पटखनी दे दी है। जिस कारण ऑस्ट्रेलियाई टीम आठवीं बार फाइनल में पहुंच चुकी है।

आठवीं बार फाइनल में पहुंची ऑस्ट्रेलिया टीम

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम को हराकर वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। ऑस्ट्रेलिया टीम का रिकॉर्ड वर्ल्ड कप के इतिहास में बहुत ही शानदार रहा है और ऑस्ट्रेलिया टीम आठवीं बार वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंच गई है। ऑस्ट्रेलिया टीम ने अभी तक साथ फाइनल मुकाबले खेले हैं जिसमें से ऑस्ट्रेलिया ने 5 बार वर्ल्ड कप की ट्रॉफी को अपने नाम किया है और वह सबसे ज्यादा बार विश्व विजेता बनने वाली पहली टीम है।

तीन विकेट से जीती ऑस्ट्रेलिया

साउथ अफ्रीका टीम ने वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। इसके बाद डेविड मिलर की शतकीय पारी के दम पर साउथ अफ्रीका ने 212 रनों का स्कोर बनाया था जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने 7 विकेट के नुकसान पर सेमी फाइनल मुकाबले में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 215 रन बना दिए। जिस कारण साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम को इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने तीन विकेट से हरा दिया है और फाइनल में पहुंच गई है।

Read More-क्रिकेट प्रेमियों के लिए आई बड़ी खुशखबरी, वर्ल्ड कप के बाद रिलीज होगी इस महान क्रिकेटर की बायोपिक

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts