Saturday, February 7, 2026
Homeखेलमाही मार रहा है... 42 साल की उम्र में धोनी ने बल्लेबाजी...

माही मार रहा है… 42 साल की उम्र में धोनी ने बल्लेबाजी से मचाया गदर, आखिरी ओवर में जड़ दिए 20 रन

चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली के खिलाफ आईपीएल 2024 में अपना तीसरा मैच खेला है। भले ही चेन्नई सुपर किंग्स को दिल्ली के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा हो लेकिन महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी बल्लेबाजी से गदर मचा दिया है।

-

MS Dhoni: 42 साल की उम्र में भी महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल 2024 खेल रहे हैं। लेकिन इस बार महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी नहीं कर रहे हैं। अभी तक चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2024 में दो मैच खेले थे जिसमें महेंद्र सिंह धोनी बल्लेबाजी करने के लिए नहीं आए थे। लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली के खिलाफ आईपीएल 2024 में अपना तीसरा मैच खेला है। भले ही चेन्नई सुपर किंग्स को दिल्ली के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा हो लेकिन महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी बल्लेबाजी से गदर मचा दिया है।

धोनी ने दिखाया आक्रामक अंदाज

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ जब शिवम दुबे आउट हो गए उसके बाद आईपीएल 2024 में पहली बार चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी बल्लेबाजी के लिए मैदान पर आए। महेंद्र सिंह धोनी ने आते ही एक चौका लगाया। इसके बाद खलील अहमद ने महेंद्र सिंह धोनी का कैच छोड़ दिया। लेकिन अंत के ओवर में महेंद्र सिंह धोनी ने दो छक्के और दो चौके की मदद से 20 रन बना दिए। इस दौरान दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ महेंद्र सिंह धोनी ने 16 गेंद में 37 रन की नाबाद पारी खेली है। इस पारी के दौरान महेंद्र सिंह धोनी के बल्ले से चार चौके और तीन छक्के निकले हैं। जिस कारण इस दौरान महेंद्र सिंह धोनी का स्ट्राइक रेट 231.25 था।

चेन्नई को मिली हार

ऋतुराज गायकवाड़ के खिलाफ ऋषभ पंत ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। जिस कारण कप्तान ऋषभ पंत के अर्धशतक के दम पर दिल्ली कैपिटल ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 5 विकेट के नुकसान पर 191 रन बना दिए। इसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाज 20 ओवर में सिर्फ 171 रन बना पाए। जिस कारण चेन्नई सुपर किंग्स को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 20 रन से हार का सामना करना पड़ा है

Read More-दामाद की कप्तानी छिनने के बाद बौखलाए शाहिद अफरीदी, कहा ‘रिजवान सबसे बेहतर थे लेकिन बाबर…’

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts