Friday, February 6, 2026
Homeखेलकोहली ने बनाया एक और विराट रिकॉर्ड, अर्ध शतक जड़ टेस्ट क्रिकेट...

कोहली ने बनाया एक और विराट रिकॉर्ड, अर्ध शतक जड़ टेस्ट क्रिकेट में पूरे किए 9 हजार रन

इस समय विराट कोहली न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में नजर आ रहे हैं जहां पर विराट कोहली ने पहले टेस्ट मुकाबले में अर्धशतक लगाकर एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है और अपने अंतर्राष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट के 9000 रन पूरे कर लिए हैं।

-

Virat Kohli: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर रखे हैं जिस कारण विराट कोहली अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के किंग भी कहे जाते हैं। क्रिकेट में विराट कोहली किंग कोहली के नाम से भी जाने जाते हैं। इस समय विराट कोहली न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में नजर आ रहे हैं जहां पर विराट कोहली ने पहले टेस्ट मुकाबले में अर्धशतक लगाकर एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है और अपने अंतर्राष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट के 9000 रन पूरे कर लिए हैं।

कोहली ने पूरे किए 9 हजार रन

विराट कोहली ने भारतीय क्रिकेट टीम के लिए अपना पहला अंतर्राष्ट्रीय मुकाबला साल 2011 में खेला था जिसके बाद लगातार विराट कोहली भारतीय टीम के मुख्य बल्लेबाज बने हुए हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट मुकाबले में विराट कोहली ने दूसरी पारी में 70 रन बनाकर अपने अंतरराष्ट्रीय टेस्ट करियर में 9000 रन पूरे कर लिए हैं। भारतीय टीम के लिए अंतर्राष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट खेलते हुए विराट कोहली ने 197 पारियों में 9041 रन बना चुके हैं। इसी के साथ कोहली भारत के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले चौथे बल्लेबाज बन गए हैं।

शतक से चुके कोहली

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहली पारी में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली का बल्ला बिल्कुल ही खामोश रहा था क्योंकि विराट कोहली अपना खाता भी नहीं खोल पाए थे लेकिन दूसरी पारी में कोहली ने शानदार वापसी की है और 102 गेम का सामना करते हुए 70 रन बना दिए। इस पारी के दौरान कोहली के बल्ले से 8 चौके और एक छक्का निकला था लेकिन दिन की आखिरी गेंद पर विराट कोहली आउट हो गए जिस कारण कोहली शतक लगाने से चूक गए।

Read More-IPL 2025 से पहले मुंबई इंडियंस ने किया बड़ा ऐलान, इस दिग्गज को दी बड़ी जिम्मेदारी

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts