Rajat Patidar: आईपीएल 2025 के टूर्नामेंट में आरसीबी अपने नए कप्तान के साथ उतरी है। क्योंकि रजत पाटीदार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का नया कप्तान नियुक्त किया गया था। इसके बाद रजत पाटीदार की कप्तानी का सफर धमाकेदार अंदाज में शुरू हुआ है। रजत पाटीदार ने चेन्नई के खिलाफ इतिहास रच दिया दिया है और 12 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
रजत पाटीदार ने जड़ा अर्धशतक
चेन्नई सुपर किंग्स के अगला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान रजत पाटीदार का बल्ला खूब चला है क्योंकि रजत पाटीदार ने चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में सीएसके के खिलाफ शानदार अर्ध शतक लगाया है उन्होंने 32 गेंद का सामना करते हुए 51 रन की पारी खेली है। जिसमें उन्होंने तीन छक्के और चार चौके लगाए हैं। इसी के साथ पाटीदार ने विराट कोहली के 12 साल पुराने रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।
View this post on Instagram
रजत पाटीदार ने तोड़ा रिकॉर्ड
अभी तक चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ चेपॉक स्टेडियम में बेंगलुरु के लिए कप्तान के तौर पर विराट कोहली ने शतक लगाया था। लेकिन अब इस लिस्ट में रजत पाटीदार की एंट्री हो चुकी है रजत पाटीदार विराट कोहली के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ बेंगलुरु के लिए कप्तान के तौर पर चेपॉक स्टेडियम में अर्धशतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं।
Read More –43 साल के धोनी का कमाल, 0.10 सेकंड में बल्लेबाज को कर दिया आउट, कोहली के भी उड़े हुए, देखें वीडियो
