Sunday, February 1, 2026
Homeखेल‘रोहित-विराट और अश्विन शानदार विदाई के हकदार थे...’ भारतीय दिग्गजों के अचानक...

‘रोहित-विराट और अश्विन शानदार विदाई के हकदार थे…’ भारतीय दिग्गजों के अचानक रिटायरमेंट पर अनिल कुंबले ने लगाई BCCI को लताड़

आईपीएल 2025 के बीच में रोहित शर्मा और विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। रविचंद्रन अश्विन के बाद रोहित शर्मा विराट कोहली के संन्यास पर टीम इंडिया के पूर्व महान कप्तान अनिल कुंबले ने बड़ा बयान दिया है।

-

Team India: भारतीय क्रिकेट टीम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखरी बार टेस्ट सीरीज खेलते हुए नजर आई थी। बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के दौरान अचानक आर अश्विन ने संन्यास की घोषणा कर दी थी जिसके बाद अब आईपीएल 2025 के बीच में रोहित शर्मा और विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। रविचंद्रन अश्विन के बाद रोहित शर्मा विराट कोहली के संन्यास पर टीम इंडिया के पूर्व महान कप्तान अनिल कुंबले ने बड़ा बयान दिया है।

क्या बोले अनिल कुंबले?

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान अनिल कुंबले ने खिलाड़ियों के अचानक संन्यास के फैसले पर बयान देते हुए कहा “कुछ दिन पहले रोहित शर्मा और फिर विराट कोहली। मुझे लगता है कि तीनों ही मैदान पर एक उचित विदाई के हकदार थे। मेरा दृढ़ विश्वास है कि जो लोग मायने रखते हैं उन्हें इस पर ध्यान देने की जरूरत है। मैं जानता हूं कि यह सोशल मीडिया का युग है। प्रशंसक स्टेडियम में रहना चाहते थे। बहुत सारे प्रशंसक होते और एक जोरदार विदाई होती।”

अनिल कुंबले को सताई ये चिंता

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर अनिल कुंबले ने आगे कहा कि रोहित शर्मा ने भी अचानक संन्यास ले लिया है और विराट कोहली ने भी टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। टीम इंडिया के मैनेजमेंट के लिए यह मुश्किल फैसला रहा होगा और उन्होंने खिलाड़ियों को मनाने की कोशिश की होगी क्योंकि रोहित और विराट के बिना इंग्लैंड दौरा टीम इंडिया के लिए मुश्किल हो सकता है।

Read More-IPL 2025 के बीच इंग्लैंड दौरे पर रवाना होंगे भारतीय खिलाड़ी, छोड़ना पड़ेगा अपनी टीम का साथ

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts