U19 World Cup 2025: अंडर-19 वीमेंस t20 विश्व कप 2025 की शुरुआत हो चुकी है। जिसमें भारत की अंदर-19 वीमेंस टीम का सामना वेस्ट इंडीज की अंदर-19 वीमेंस टीम से हुआ है। जिसमें भारतीय महिला टीम ने बहुत ही अच्छा प्रदर्शन करते हुए वेस्टइंडीज महिला टीम के खिलाफ अंदर-19 विश्व कप में 9 विकेट से धमाकेदार जीत दर्ज की है और इसी के साथ टीम इंडिया ने अंडर-19 वीमेंस t20 विश्व कप की शुरुआत जीत के साथ की है।
44 पर ढेर हुई वेस्टइंडीज
वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत को पहले गेंदबाजी का मौका मिला था जिसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने बहुत ही धमाकेदार प्रदर्शन किया है। भारतीय अंदर-19 महिला टीम के खिलाफ वेस्टइंडीज अंदर-19 महिला टीम की बल्लेबाज सिर्फ 44 रन के स्कोर पर ही ऑल आउट हो गए। इस दौरान भारत के लिए गेंदबाजी करते हुए आयुषी शुक्ला ने चार ओवर में सिर्फ 6 रन देकर दो विकेट लिए। सिसोदिया ने 2.2 ओवर में 7 रन देकर 3 विकेट निकाले। वही जोशिथा के खाते में भी दो विकेट गए हैं।
9 विकेट से जीता मैच
छोटे से लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत शानदार रही और भारतीय टीम में सिर्फ एक विकेट के नुकसान पर 4.2 ओवर में ही लक्ष्य को हासिल कर लिया जिस कारण भारतीय महिला टीम ने वेस्टइंडीज की महिला टीम को 9 विकेट से हरा दिया। अंडर-19 महिला t20 विश्व कप में भारतीय अंदर-19 महिला टीम ने जीत के साथ शुरुआत की है।
Read More-चैंपियंस ट्रॉफी में गदर मचाएंगे रोहित शर्मा, पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने की भविष्यवाणी
