Sunday, December 7, 2025
Homeखेलनीलामी में RCB के इस फैसले से बेहद खुश हुए आकाश अंबानी,...

नीलामी में RCB के इस फैसले से बेहद खुश हुए आकाश अंबानी, खुद जाकर मिलाया हाथ

-

Mumbai Indians: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 को लेकर मुंबई इंडियंस ने पांच खिलाड़ियों को रिटेन किया है। जिसमें कप्तान हार्दिक पांड्या के अलावा पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का नाम शामिल है इसके अलावा मुंबई ने जसप्रीत बुमराह और स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव के अलावा युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा को साथ रखा था। आईपीएल नीलामी में भी मुंबई इंडियंस ने कई खिलाड़ियों पर बोली लगाई है। नीलामी के दौरान आरसीबी के इस खिलाड़ी को मुंबई ने अपने साथ जोड़ लिया है जिसके बाद आकाश अंबानी काफी खुश नजर आए हैं।

मुंबई से जुड़े विल जैक्स

आरसीबी की तरफ से आईपीएल 2024 खेलने वाले विल जैक्स पर नीलामी के दौरान खूब बोली लगी है क्योंकि आरसीबी और मुंबई के बीच विल जैक्स को खरीदने को लेकर देखने को मिली है। अंत में विल जैक्स को मुंबई इंडियंस ने 5.30 करोड़ में अपने साथ जोड़ लिया है। आरसीबी से विल जैक्स को लेकर आरटीएम उसे करने के लिए पूछा गया तब आरसीबी ने इनकार कर दिया जिससे मुंबई इंडियंस के अधिकारी आकाश अंबानी काफी खुश नजर आए और आकाश अंबानी ने खुद जाकर आरसीबी के अधिकारियों से हाथ मिलाया है।

पिछले सीजन में किया था धमाकेदार प्रदर्शन

विल जैक्स एक ऑलराउंडर खिलाड़ी है जो विस्फोटक बल्लेबाजी के साथ-साथ स्पिन गेंदबाजी भी कर लेते हैं आईपीएल 2024 के दौरान विल जैक्स ने धमाकेदार प्रदर्शन किया था। लेकिन अब आरसीबी और विल जैक्स का रास्ता अलग-अलग हो गया है अब आईपीएल 2025 में विल जैक्स मुंबई इंडियंस की जर्सी में नजर आने वाले हैं।

Read More-पर्थ टेस्ट में जीत के बाद WTC की अंक तालिका में टीम इंडिया को हुआ बड़ा फायदा, ऑस्ट्रेलिया को छोड़ बनी नंबर-1 टीम

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts