Indian premier League: भारत के क्रिकेट इतिहास में रोहित शर्मा और विराट कोहली के अलावा महेंद्र सिंह धोनी को सबसे सफल कप्तानों में गिना जाता है क्योंकि रोहित और विराट के अलावा धोनी ने भी इंटरनेशनल क्रिकेट में भारतीय टीम की कप्तानी करते हुए खूब सफलताएं हासिल की इसके अलावा इंडियन प्रीमियर लीग में भी इन तीन खिलाड़ियों ने अपनी कप्तानी में कई मुकाम हासिल किए हैं। आपको बता दे कि इंडियन प्रीमियर लीग में अब रोहित शर्मा विराट कोहली के साथ महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी का अंत हो गया है।
1. धोनी ने छोड़ी चेन्नई की कप्तानी
महेंद्र सिंह धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स 5 बार आईपीएल का खिताब जीत चुकी है आईपीएल 2023 में महेंद्र सिंह धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स को चैंपियन बनाया। लेकिन आईपीएल 2024 से पहले अचानक महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी कप्तानी
छोड़ने का फैसला ले लिया और सभी को हैरान कर दिया है। महेंद्र सिंह धोनी अब आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान नहीं रहेंगे।
2. रोहित को कप्तानी से हटाया
रोहित शर्मा को आईपीएल के सबसे सफल कप्तानों में गिना जाता है लेकिन मुंबई इंडियंस ने अचानक रोहित शर्मा को
आईपीएल 2024 की कप्तानी से हटा दिया। रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाने के बाद खूब विवाद भी हुआ है। लेकिन इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास से अब रोहित शर्मा की कप्तानी का अंत हो चुका है।
3. विराट ने भी छोड़ी थी बेंगलुरु की कप्तानी
आपको बता दे कि आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तानी विराट कोहली ने काफी लंबे समय तक की थी। लेकिन इसके बाद विराट कोहली ने साल 2021 में अचानक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से कप्तानी छोड़ने का फैसला कर दिया था।
अब आईपीएल के इतिहास में रोहित शर्मा और महेंद्र सिंह धोनी के अलावा विराट कोहली की कप्तानी के युग का अंत हो गया है।
Read More-IPL 2024 से पहले मुंबई इंडियन प्राइस सबसे बड़ी मुश्किल! खेलने के लिए फिट नहीं है सूर्यकुमार यादव
