Friday, February 6, 2026
Homeखेलबवाल के बाद LSG के मालिक ने किया KL Rahul के साथ...

बवाल के बाद LSG के मालिक ने किया KL Rahul के साथ डिनर, वायरल हो रही तस्वीर

केएल राहुल और लखनऊ के मालिक संजीव गोयनका की एक लेटेस्ट तस्वीर वायरल हुई है जिसमें केएल राहुल और संजीव गले मिलते नजर आ रहे हैं।

-

IPL 2024: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल आईपीएल 2024 में सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मैच के बाद सबसे ज्यादा चर्चा में आए थे। क्योंकि लखनऊ और हैदराबाद के मैच के बाद लखनऊ सुपर चांस के कप्तान केएल राहुल और मालिक संजीव गोयनका का एक वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो के वायरल होने के बाद बवाल मच गया था। अब एक बार फिर से केएल राहुल और लखनऊ के मालिक संजीव गोयनका की एक लेटेस्ट तस्वीर वायरल हुई है जिसमें केएल राहुल और संजीव गले मिलते नजर आ रहे हैं।

गोयनका से मिले केएल राहुल

हाल ही में एक बार फिर से केएल राहुल और संजीव गोयनका चर्चा में आ गए हैं क्योंकि सोशल मीडिया पर इस समय संजीव गोयनका की एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर में देखा जा सकता है कि लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल और लखनऊ सुपर जाइंट्स के मालिक संजीव गोयनका एक दूसरे के गले लगाते दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि हाल ही में संजीव गोयनका के घर पर केएल राहुल डिनर के लिए पहुंचे थे।

क्या था मामला?

केएल राहुल की कप्तानी वाली टीम लखनऊ सुपर जायंट्स को सनराइजर्स हैदराबाद ने बहुत ही बुरी तरह से हराया था जिसके बाद लखनऊ सुपर जायंट्स के संजीव गोयनका कप्तान केएल राहुल से मैदान पर मिले थे इस दौरान संजीव गोयनका ने मैदान पर ही कप्तान केएल राहुल पर अपना गुस्सा निकाल दिया था। इसके बाद सोशल मीडिया पर संजीव गोयनका और केएल राहुल का वीडियो वायरल हुआ था। जिस कारण लखनऊ फ्रेंचाइजी के मालिक संजीव गोयनका विवादों में आ गए थे।

Read More-गेंद को पैंट में छुपा कर भाग रहा था फैन, फिर पुलिस ने पड़कर किया ऐसा काम…

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts