Thursday, February 5, 2026
HomeखेलVideo: हार के बाद रोहित शर्मा ने लगाई कप्तान हार्दिक की क्लास,...

Video: हार के बाद रोहित शर्मा ने लगाई कप्तान हार्दिक की क्लास, देखते रह गए आकाश अंबानी

सोशल मीडिया पर मैच के कई सारे वीडियो वायरल हो रहे हैं इसी बीच एक नया वीडियो वायरल हुआ है जिसमें रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या की डांट लगाते नजर आ रहे हैं।

-

MI vs GT: क्रिकेट फैंस मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच मैच का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। क्योंकि इस बार गुजरात टाइटंस के कप्तान रह चुके हार्दिक पांड्या मुंबई के कप्तान बन गए और उनका सामना गुजरात टाइटंस की टीम से हुआ है। आपको बता दे कि मुंबई इंडियंस के कप्तान बनने के बाद हार्दिक पांड्या के कुछ फैसलों ने सभी को हैरान कर दिया। सोशल मीडिया पर मैच के कई सारे वीडियो वायरल हो रहे हैं इसी बीच एक नया वीडियो वायरल हुआ है जिसमें रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या की डांट लगाते नजर आ रहे हैं।

रोहित ने लगाई हार्दिक की डांट

हार्दिक पांड्या की कप्तानी में मुंबई इंडियंस आईपीएल 2024 में जीत के साथ शुरुआत नहीं कर पाई। मैच खत्म होने के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें पूर्व कप्तान रोहित शर्मा मैदान में खड़े होते हैं तभी अचानक पीछे से हार्दिक पांड्या जाकर उनके गले लग जाते हैं। इसके बाद रोहित शर्मा मस्ती भरे अंदाज में हार्दिक पांड्या को डांट लगाते नजर आ रहे हैं। वहीं पड़ोस में मुंबई इंडियंस की मालकिन नीता अंबानी के बेटे अनंत अंबानी और गुजरात के खिलाड़ी राशिद खान भी खड़े होते हैं। अनंत अंबानी देखते रह जाते हैं और हार्दिक पांड्या की रोहित शर्मा डांट लगा देते हैं।

मुंबई को मिली हार

हार्दिक पांड्या ने बड़े ही असाधारण तरीके से कप्तानी की है। क्योंकि जसप्रीत बुमराह को मुंबई का सबसे खतरनाक गेंदबाज माना जाता है लेकिन हार्दिक पांड्या ने जसप्रीत बुमराह को पहले ओवर देना ठीक नहीं समझा और वह खुद पहला ओवर लेकर आए। लेकिन वह मुंबई इंडियंस को जीत नहीं दिला पाए और मुंबई इंडियन को 6 रन से हार देखनी पड़ी।

Read More-हार्दिक ने दिखाया कप्तानी का घमंड, रोहित शर्मा को इशारों से ग्राउंड में दौड़ाया, भड़के फैंस

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts