Yash Dayal Case: तेज गेंदबाजी शैली ने आईपीएल में अपने खाते गेंदबाजी के दम पर खूब नाम कमाया है। आईपीएल में पिछले कुछ सीजन से यश दयाल आरसीबी के लिए खेल रहे हैं। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के स्टार तेज गेंदबाज बीते दिनों से चर्चा में बने हुए हैं क्योंकि यौन शोषण का आरोप लगा है। गाजियाबाद की महिला ने यश दयाल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है जिसके बाद यश दयाल ने पुलिस में अपना बयान दिया है।
यश दयाल ने पुलिस ने दिया अपना बयान
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के तेज गेंदबाज यश दयाल के खिलाफ के से दर्ज कर लिया गया है। यश दयाल पर BNS की धारा 69 के केस दर्ज किया गया है। क्योंकि गाजियाबाद के इंदिरापुरम में रहने वाली महिला का आरोप है कि वह यश दयाल के साथ 5 साल से संबंध में थी इस दौरान क्रिकेटर यश दयाल उनका मानसिक और शारीरिक शोषण किया है। इसी के साथ आगे आरोप में बताया गया कि यश दयाल कई लड़कियों के साथ रिलेशनशिप में था और 21 जून को महिला ने सीएम हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत दर्ज कराई थी। इस मामले के बाद यश दयाल ने पुलिस में अपना बयान दर्ज कराया है।
यश दयाल के पिता ने कही ये बात
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के तेज गेंदबाज यश दयाल पर लगे आरोपों को लेकर उनके पिता ने बड़ा बयान दिया है जिसमें यश दयाल के पिता ने इन सब आरोपी को झूठा बताया है। यश दयाल के पिता ने कहा कि वह लड़की को नहीं जानती है और लड़की ने यह आप क्यों लगाए हैं या समझ से परे हैं। सोशल मीडिया पर यश दयाल के साथ उसे महिला की तस्वीर भी सामने आई है इसके अलावा यश दयाल का कमेंट भी वायरल हो रहा है जो यश दयाल ने उस महिला की पोस्ट पर किया था।
Read More-वियान मुल्डर ने क्यों नहीं तोड़ा ब्रायन लारा का 400 रनों का वर्ल्ड रिकॉर्ड? कहा ‘वह इसके हकदार हैं…’
