HomeखेलIND vs PAK Clash: एशिया कप में विज्ञापन दरें पहुंचीं आसमान पर,...

IND vs PAK Clash: एशिया कप में विज्ञापन दरें पहुंचीं आसमान पर, 10 सेकंड के लिए लाखों की बोली

सिर्फ 10 सेकंड के लिए देना होगा 16 लाख रुपये, विज्ञापन रेट ने तोड़े रिकॉर्ड

-

Ind vs Pak: एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान का महामुकाबला हमेशा की तरह करोड़ों दर्शकों की धड़कनें बढ़ाने वाला साबित होगा। ब्रॉडकास्टर्स के लिए ये मैच किसी सोने की खान से कम नहीं है। सूत्रों के मुताबिक, इस हाई-वोल्टेज मुकाबले के दौरान एक 10 सेकंड का विज्ञापन स्लॉट 16 लाख रुपये तक में बेचा जा रहा है। विज्ञापनदाताओं के बीच इतनी जबरदस्त मांग है कि स्लॉट्स बुकिंग शुरू होते ही मिनटों में भरने लगे। इंडियन टीम की लोकप्रियता और IND vs PAK मैच की ऐतिहासिक टक्कर ने ब्रॉडकास्टर की कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।

विज्ञापन बाजार में उछाल

भारत के मैचों की जब भी बात आती है, विज्ञापनदाता खुलकर पैसा लगाने से पीछे नहीं हटते। खासकर एशिया कप जैसे टूर्नामेंट में, जहां करोड़ों दर्शक टीवी और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर मैच देखते हैं, वहां विज्ञापन दरें आसमान छूना तय माना जाता है। विशेषज्ञों का कहना है कि इस बार विज्ञापन बाजार में लगभग 30% तक की बढ़ोतरी हुई है। खास बात ये है कि सिर्फ भारत-पाकिस्तान ही नहीं, भारत के हर मुकाबले के लिए विज्ञापन दरें अन्य टीमों की तुलना में दोगुनी रखी गई हैं।

ब्रॉडकास्टर्स की होगी चांदी

विज्ञापन से होने वाली भारी कमाई के चलते ब्रॉडकास्टिंग चैनलों और डिजिटल स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स को तगड़ा मुनाफा होगा। रिपोर्ट्स के अनुसार, सिर्फ एशिया कप के दौरान ब्रॉडकास्टर्स को विज्ञापन से हजारों करोड़ रुपये की आमदनी होगी। विज्ञापनदाता भी जानते हैं कि भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान उनकी ब्रांड विजिबिलिटी कई गुना बढ़ जाती है। ऐसे में क्रिकेट सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि बड़ी मार्केटिंग और बिजनेस डील बन चुका है।

 

READ MORE-तिरंगे के बीच बेजुबानों की आवाज बनीं ‘अनुपमा’, रुपाली गांगुली की 15 अगस्त की पहल ने जीता दिल

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts