Thursday, February 5, 2026
Homeखेल42 साल के धोनी ने दिखाई चीते जैसी फुर्ती, छलांग लगाकर पकड़ा...

42 साल के धोनी ने दिखाई चीते जैसी फुर्ती, छलांग लगाकर पकड़ा अविश्वसनीय कैच

गुजरात टाइटंस के खिलाफ दूसरे मैच में महेंद्र सिंह धोनी ने चीते जैसी फुर्ती दिखाई है। इसके बाद उन्होंने विकेट के पीछे खड़े होकर एक शानदार कैच लपकी है।

-

MS Dhoni: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी 42 साल के हो चुके हैं और 42 साल की उम्र में भी महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल 2024 खेल रहे हैं। चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी करते हुए महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल 2024 के लगातार 2 मैच जीते हैं। गुजरात टाइटंस के खिलाफ दूसरे मैच में महेंद्र सिंह धोनी ने चीते जैसी फुर्ती दिखाई है। इसके बाद उन्होंने विकेट के पीछे खड़े होकर एक शानदार कैच लपकी है।

धोनी ने लिया शानदार कैच

आईपीएल 2024 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी फिटनेस का प्रूफ दिया है। क्योंकि 42 साल की उम्र में महेंद्र सिंह धोनी ने विकेट के पीछे खड़े होकर छलांग लगाकर बहुत ही शानदार कैच लिया है। इस दौरान महेंद्र सिंह धोनी ने 2.27 मीटर स्ट्रेच किया। महेंद्र सिंह धोनी की इस कैच को देखकर मैदान में मौजूद हजारो फैंस हैरान रह गए। यहां तक की सुरेश रैना ने भी महेंद्र सिंह धोनी का यह वीडियो शेयर किया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Suresh Raina (@sureshraina3)

चेन्नई ने जीता मैच

चेन्नई सुपर किंग्स ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 206 रन बना। इस दौरान चेन्नई की तरफ से ऑलराउंडर खिलाड़ी शिवम दुबे ने शानदार अर्ध शतक लगाया। इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस टीम 20 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 143 रन ही बना पाई। जिस कारण चेन्नई सुपर किंग्स ने इस मैच को 63 रनों से जीत लिया।

Read More-Video: हार के बाद रोहित शर्मा ने लगाई कप्तान हार्दिक की क्लास, देखते रह गए आकाश अंबानी

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts