Homeएस्ट्रोइन उपायों से शनि, राहु और केतु के प्रकोप से मिलेगा छुटकारा

इन उपायों से शनि, राहु और केतु के प्रकोप से मिलेगा छुटकारा

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनि देव के प्रकोप से छुटकारा पाने के लिए कस्तूरी लोबान और सौंफ की सुगंध का उपयोग करना चाहिए। शनि ग्रह के प्रभाव की वजह से तमाम तरह की परेशानियां आ जाती।

-

Grah Gochar: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनि देव को क्रूर ग्रह माना जाता है वही राहु और केतु को पापी ग्रह भी माना जाता है। यह ग्रह जिस जातक पर नाराज होते हैं उसका जीना मुश्किल कर देते हैं। इन ग्रहों के प्रकोप से छुटकारा पाने के लिए ज्योतिष में कई सारे उपाय बताए गए हैं। अगर आप इन ग्रहों के प्रकोप से राहत पाना चाहते हैं तो इन उपायों को तुरंत कर लें ऐसा करने से आपकी तरक्की में आ रही सभी बाधाएं दूर हो जाएगी।

लोबान और सौंफ का करें उपाय

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनि देव के प्रकोप से छुटकारा पाने के लिए कस्तूरी लोबान और सौंफ की सुगंध का उपयोग करना चाहिए। शनि ग्रह के प्रभाव की वजह से तमाम तरह की परेशानियां आ जाती। इस उपाय को करने से आपको तुरंत ही फायदा देखने को मिलेगा।

कपूर का करें उपाय

राहु और केतु जैसे पापी ग्रह के प्रकोप से राहत पाना चाहते हैं तो उसके लिए आपको काली गाय का घी कस्तूरी इत्र का उपयोग करना चाहिए। साथ ही रोज घर में कपूर जलाना चाहिए इसके साथ ही गुड़ और घी कपूर को मिलाकर कंडे पर जलाना चाहिए ऐसा करने से आपको राहु और केतु के प्रकोप से छुटकारा मिलता है।

गुरुवार और रविवार को करें ये उपाय

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इन ग्रहों के अशुभ प्रभावों से रक्षा के लिए गुड- घी और लोबान को कंडे पर जलाकर इसका धुआं करना चाहिए। यह आप गुरुवार और रविवार को कर सकते हैं कपूर को भी घी में मिलाकर सुबह शाम जलाना चाहिए। कस्तूरी और सौंफ को भी आप इसी तरह जला सकते हैं। कस्तूरी की जगह पर केसर का इस्तेमाल कर सकते हैं।

(Disclaimer: यहां पर प्राप्त जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। UP Varta News इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts