Vastu Shastra: पेड़ पौधे लगाना बहुत ही शुभ माना जाता है जितने पेड़ पौधे लगेंगे उतना ही पर्यावरण शुद्ध होगा। पर्यावरण शुद्ध रखने के लिए हमें पेड़ लगाते रहना चाहिए। ज्यादातर लोगों को पेड़ लगाना पसंद होता है कुछ लोगों को अपने घरों में पेड़ लगाना अच्छा लगता है। अगर पेड़ लगाते समय वास्तु के नियमों का पालन करें तो आपके घर में हमेशा सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी और नकारात्मक ऊर्जा चली जाएगी। आईए जानते हैं वह कौन-कौन से पेड़ है जो घर में लगाने से शुभ माने जाते हैं
बेहद शुभ माने जाते हैं ये पौधे
दूब घास: वास्तु शास्त्र के अनुसार धूब को धन का प्रतीक माना जाता है। अपने घर के आंगन में दूब घास लगाने से आर्थिक समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है।
तुलसी: तुलसी के पौधे को माता लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार तुलसी को अपने घर की उत्तर या पूर्व दिशा में रखने से आर्थिक समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा आती है।
मनी प्लांट: वास्तु शास्त्र के अनुसार मनी प्लांट को धन और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। इसको घर में लगाने से कभी भी पैसों की कमी नहीं आती है ।
जेड प्लांट: फेंगशुई में जेड प्लांट को भी धन का प्रतीक माना जाता है । इस पौधे को घर में रखने से सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है। सुख समृद्धि बनी रहती है।
कनेर: कनेर का संबंध देवी मां लक्ष्मी से है। ऐसा कहा जाता है कि कनेर के फूलों की खुशबू माता लक्ष्मी को बहुत ही पसंद है आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा को आमंत्रित करती है। लेकिन आपको बता दे कभी भी कांटेदार पौधे घर में नहीं लगाने चाहिए हमेशा लड़ाई झगड़ा होते रहते हैं ।
(Disclaimer: यहां पर प्राप्त जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारी पर आधारित है। UP Varta News इसकी पुष्टि नहीं करता है।)
Read More-कब करनी चाहिए पीपल की पूजा? जाने शनि अमावस्या से जुड़े कुछ उपाय
