Saturday, February 7, 2026
Homeएस्ट्रोसूर्यास्त के बाद नहीं करनी चाहिए ये काम, नाराज हो जाती है...

सूर्यास्त के बाद नहीं करनी चाहिए ये काम, नाराज हो जाती है मां लक्ष्मी

कुछ चीजों को सूर्यास्त के बाद करना बहुत ही अशुभ माना जाता है। शास्त्रों के अनुसार कुछ ऐसे कार्य हैं जो सूर्यास्त के बाद नहीं करने चाहिए। इन बातों को अनदेखा करना व्यक्ति को कंगाल बना सकता है आप पाई -पाई को मोहताज हो सकते हैं।

-

Sunset Niyam: अगर हम सभी लोग अपने जीवन में सही और नियमित ढंग से कम करें तो कभी भी हमारे जीवन में किसी तरह की परेशानियां नहीं आती हैं। सनातन धर्म में पूजा पाठ का विशेष महत्व बताया गया है। सनातन धर्म में कुछ ऐसी बातें हैं जिनका पालन करना बहुत ही जरूरी माना जाता है। कहते हैं कि कुछ चीजों को सूर्यास्त के बाद करना बहुत ही अशुभ माना जाता है। शास्त्रों के अनुसार कुछ ऐसे कार्य हैं जो सूर्यास्त के बाद नहीं करने चाहिए। इन बातों को अनदेखा करना व्यक्ति को कंगाल बना सकता है आप पाई -पाई को मोहताज हो सकते हैं।

सूर्यास्त के बाद नहीं करने चाहिए यह काम

-ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्यास्त के दौरान सोना नहीं चाहिए ऐसा करना बहुत ही अशुभ माना जाता है। ऐसा करने से घर में दरिद्रता वास करने लगती है। आर्थिक तंगी बनी रहती है। कभी भी मां लक्ष्मी वास नहीं करती है।

-शास्त्रों के अनुसार सूर्यास्त के बाद भूलकर भी नाखून और बोल नहीं काटने चाहिए। अगर आप ऐसा करते हैं तो आपके घर में कभी भी बरकत नहीं होगी। आप हमेशा कर्ज से डूबे रहेंगे।

-सूर्यास्त के बाद कपड़े नहीं धोने चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है व्यक्ति को बीमारियां घेर लेती हैं।

-सूर्यास्त के समय खाने पीने से परहेज करना चाहिए ऐसा करने से घर में दरिद्रता आती है।

-सूर्यास्त के बाद घर में भूलकर भी झाड़ू नहीं लगानी चाहिए। अगर आप ऐसा करते हैं तो मां लक्ष्मी रूठ कर चली जाएगी।

-सूर्यास्त के बाद तुलसी में भूलकर भी जल अर्पित नहीं करना चाहिए। तुलसी के पौधे को हाथ भी नहीं लगना चाहिए।

-सूर्यास्त के बाद कुछ चीजों का दान करना सही नहीं माना जाता है। सूर्यास्त के समय दूध- दही ,हल्दी ,खट्टी चीजों का दान नहीं करना चाहिए।

-सूर्यास्त के बाद पैसों का लेनदेन नहीं करना चाहिए बहुत ही अशुभ माना जाता है। अगर आप ऐसा करते हैं तो कभी भी आपके जीवन में तरक्की नहीं मिलेगी।

(Disclaimer: यहां पर प्राप्त जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। UP Varta News इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

Read More-घर के दरवाजे पर इन चीजों को लटकाने से दौड़ी चली आती है मां लक्ष्मी, दूर हो जाती है आर्थिक तंगी

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts