Homeएस्ट्रोभूलकर भी शाम के समय नहीं देनी चाहिए ये दो चीजें, घर...

भूलकर भी शाम के समय नहीं देनी चाहिए ये दो चीजें, घर में नहीं होगी बरकत

धर्म शास्त्रों के अनुसार शाम के समय कुछ काम वर्जित बताए गए हैं अगर आप ऐसा करते भी हैं तो आपको कभी भी सफलता नहीं मिलेगी और आपको हमेशा आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ेगा।

-

Astro Tips: ज्योतिष और वास्तु शास्त्र में चीजों को देने के लिए सही समय बताया गया है। अशुभ समय में कोई भी अच्छा काम करने के लिए मना किया जाता है। धर्म शास्त्रों के अनुसार शाम के समय कुछ काम वर्जित बताए गए हैं अगर आप ऐसा करते भी हैं तो आपको कभी भी सफलता नहीं मिलेगी और आपको हमेशा आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ेगा। तो आइए आगे आर्टिकल में जानते हैं कि वह कौन-कौन सी चीज हैं जो शाम के समय में नहीं देनी चाहिए ऐसा करने से आपको हमेशा दुखों का सामना करना पड़ेगा।

शाम के समय नहीं देनी चाहिए ये चीजे

शाम के समय भूल कर भी हल्दी नहीं देनी चाहिए। हल्दी का संबंध देवगुरु बृहस्पति और भगवान विष्णु से है। शाम के समय किसी को हल्दी देने से सौभाग्य की प्राप्ति नहीं होती है और गरीबी आपके घर का पीछा नहीं छोड़ती।

नहीं देना चाहिए दूध- दही

शाम के समय किसी भी व्यक्ति को दूध ,दही ,छाछ नहीं देनी चाहिए। शाम के समय दूध -दही का दान करने से घर की बरकत चली जाती है। क्योंकि दूध दही का संबंध मां लक्ष्मी और शुक्र ग्रह से माना जाता है।

शाम के समय ना दे नमक और सुई

शाम के समय नमक और सुई भी नहीं देनी चाहिए। ऐसी गलती कभी भी नहीं करनी चाहिए। अगर आप ऐसा करते हैं तो आपके जीवन में परेशानी आते देर नहीं लगेगी।

नहीं लगानी चाहिए झाड़ू

शाम के समय कभी भी झाड़ू नहीं लगानी चाहिए। मां लक्ष्मी को साफ सफाई बहुत पसंद है लिहाजा सूर्यास्त से पहले ही घर में झाड़ू लगा ले। शाम या रात को घर में झाड़ू लगाने से घर आई लक्ष्मी लौट जाती है।

(Disclaimer: यहां पर प्राप्त जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। UP Varta News इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

Read More-ग्रहों के राजकुमार करने जा रहे राशि परिवर्तन, इन लोगों पर बरसेगा चारों तरफ से पैसा

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts