Monday, February 2, 2026
Homeएस्ट्रोत्योहारों पर भूल कर भी नहीं करने चाहिए ये काम, नाराज हो...

त्योहारों पर भूल कर भी नहीं करने चाहिए ये काम, नाराज हो जाएंगी मां लक्ष्मी

त्योहार घर के परिजनों के अंदर खुशियां और उल्लास लेकर आता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार कुछ ऐसे नियम है जिन्हें त्यौहार के समय अपने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और घर में सुख समृद्धि आती है।

-

Vastu Tips For Home: इन दिनों माता रानी के नवरात्रि चल रहे हैं और आगामी त्यौहारों को लेकर भी अब तैयारी शुरू हो गई हैं। नवरात्रि के बाद दशहरा, करवा चौथ, धनतेरस ,दिवाली, भाई दूज और छठ पूजा जैसे विशेष त्यौहार आने वाले हैं। आगामी त्यौहारों को लेकर कुछ चीजों का विशेष ध्यान रखना है त्योहारों पर कुछ ऐसे काम है जो भूलकर भी नहीं करने चाहिए नहीं तो माता लक्ष्मी नाराज हो जाएंगी। त्योहार घर के परिजनों के अंदर खुशियां और उल्लास लेकर आता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार कुछ ऐसे नियम है जिन्हें त्यौहार के समय अपने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और घर में सुख समृद्धि आती है।

सफाई का रखें विशेष ध्यान

वास्तु शास्त्र के अनुसार त्योहार पर सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए। त्योहारों से पहले टूटी फूटी चीजों को बाहर कर देना चाहिए। त्योहार के समय वातावरण बिल्कुल स्वच्छ होना चाहिए। घर में पूरी तरह से साफ सफाई कर लें।

ऐसे करें वस्त्रों का चुनाव

त्योहारों पर नए-नए कपड़े लेना बहुत ही शुभ माना जाता है त्योहारों पर कभी भी कटे फटे कपड़ों को नहीं पहनना चाहिए। त्योहार के समय अगर ऐसे वस्त्रो का व्यक्ति चुनाव करता है तो सकारात्मक ऊर्जा का नाश करता है। साफ सुथरे कपड़े त्योहार पर पहनना चाहिए।

बड़ों का ना करें अपमान

त्योहार के दौरान किसी भी व्यक्ति का अपमान नहीं करना चाहिए। बड़े बुजुर्गों का भूल कर भी अपमान नहीं करना चाहिए। झूठ भी नहीं बोलना चाहिए। खासकर के त्योहारों के समय इस बात का जो ध्यान रखें कि अपने से बडों या फिर किसी गरीब का अपमान नहीं करना चाहिए।

(Disclaimer: यहां पर प्राप्त जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। UP Varta News इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

Read More-घर में इस पक्षी की तस्वीर लगाने से होगी बरकत, पैसों से भरी रहेगी तिजोरी

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts