Sunday, December 7, 2025
Homeएस्ट्रोतुरंत ही फल देते हैं गुरुवार के दिन किए गए ये उपाय,...

तुरंत ही फल देते हैं गुरुवार के दिन किए गए ये उपाय, चमक जाती है किस्मत

भगवान विष्णु की आराधना करने से जीवन में आ रही सभी परेशानियां दूर हो जाती हैं। अगर गुरुवार के दिन कुछ उपाय किए जाएं तो बहुत ही लाभप्रद होते हैं। आईए जानते हैं कि वह कौन-कौन से उपाय हैं जो गुरुवार के दिन करने चाहिए।

-

Guruwar Ke upay: हिंदू धर्म में गुरुवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित है। गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की विधि पूर्वक पूजा करने से कुंडली में गुरु की स्थिति मजबूत हो जाती है। ज्योतिष शास्त्र में भगवान विष्णु को सभी देवताओं का गुरु माना जाता है। भगवान विष्णु की आराधना करने से जीवन में आ रही सभी परेशानियां दूर हो जाती हैं। अगर गुरुवार के दिन कुछ उपाय किए जाएं तो बहुत ही लाभप्रद होते हैं। आईए जानते हैं कि वह कौन-कौन से उपाय हैं जो गुरुवार के दिन करने चाहिए।

गुरुवार के दिन करें ये अचूक उपाय

-ज्योतिष शास्त्र के अनुसार गुरुवार के दिन सबसे पहले ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करें स्नान करने के बाद ‘ओम बृ बृहस्पति नमः’ मंत्र का जाप करें। नहाते समय चुटकी भर पानी में हल्दी अवश्य डाल ले। ऐसा करने से देवगुरु बृहस्पति प्रसन्न होते हैं।

-गुरुवार के दिन स्नान आदि के बाद पीले रंग के कपड़े पहने साथी भगवान विष्णु की प्रतिमा या चित्र के सामने देसी घी का दीपक जलाएं और पीले रंग के फूल अर्पित करें।

-बृहस्पतिवार के दिन सुबह के समय अपने घर के मुख्य द्वार पर चने की दाल और थोड़ा सा गुड रख दें।

-पूजा करते समय माथे पर हल्दी, चंदन या केसर का तिलक लगाए भगवान विष्णु को पीले रंग की चीज काफी प्रिय है। इसीलिए बृहस्पतिवार के दिन चने की दाल, पीला फल आदि का दान करना चाहिए।

-गुरुवार के दिन अगर आप व्रत रखते हैं तो इस दिन केले के पेड़ में जल अर्पित कर पूजा करनी चाहिए। ऐसा करने से विवाह में आने वाली सभी रुकावटें दूर हो जाएगी।

-गुरुवार के दिन गलती से भी किसी को उधर नहीं देना चाहिए। अगर गुरुवार के दिन आप किसी को उधार देते हैं तो आर्थिक स्थिति पर इसका बुरा असर पड़ेगा। गुरुवार के दिन ना कोई चीज उधार लेनी चाहिए और ना ही देनी चाहिए।

READ MORE-हरियाली तीज पर भूलकर भी ना करें ये काम, नाराज हो जाएंगी मां पार्वती

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts