Sunday, December 7, 2025
Homeएस्ट्रोगलती से भी बेडरूम में नहीं रखनी चाहिए ये 5 चीजें, तुरंत...

गलती से भी बेडरूम में नहीं रखनी चाहिए ये 5 चीजें, तुरंत कर दे बाहर, झेलनी पड़ सकती है परेशानियां

वास्तु शास्त्र के अनुसार बेडरूम में कुछ ऐसी चीज हैं जो गलती से भी नहीं रखनी चाहिए अगर आपके बेडरूम में यह चीज रखी है तो तुरंत उन्हें बाहर कर दें।

-

Bedroom Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार कई ऐसी चीज होती है जिन्हें भूल कर भी बेडरूम में नहीं रखना चाहिए। बेडरूम में रखी हुई चीज हमारे जीवन में कलह उत्पन्न कर सकती हैं और परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। अगर सही तरीके से वास्तु के नियमों का हम पालन करते हैं तो कभी भी हमें परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता है और घर में हमेशा खुशहाली बनी रहती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार बेडरूम में कुछ ऐसी चीज हैं जो गलती से भी नहीं रखनी चाहिए अगर आपके बेडरूम में यह चीज रखी है तो तुरंत उन्हें बाहर कर दें।

बेडरूम से बाहर करें ये पांच चीजें

मृतक व्यक्ति की फोटो: अगर आपके बेडरूम में किसी मृत व्यक्ति की फोटो लगी है तो उसे हटा दें। मृत व्यक्ति की फोटो नहीं लगानी चाहिए। ऐसा करने से ऊर्जा घर में खींची चली आती है जिससे परिवार के लोगों की मानसिक स्थिति बिगड़ सकती है।

धारदार चीजें

अगर आपके बेडरूम में कैंची, चाकू या अन्य धारदार चीज रखी है तो उन्हें हटा दें। ऐसी चीज नेगेटिव एनर्जी को अपनी ओर खींचती हैं। आपसी कहा सुनी में इन चीजों का इस्तेमाल होने से बड़ा अनिष्ट हो सकता है।

धार्मिक किताबें: वास्तु शास्त्र के अनुसार बेडरूम में कभी भी श्रीमद् भागवत गीता, रामायण, महाभारत जैसी धार्मिक पुस्तक नहीं रखनी चाहिए। क्योंकि बेडरूम आराम करने की जगह होती है। जहां पति-पत्नी रति क्रिया भी करते हैं इसीलिए इन पुस्तकों को पूजा घर में रखना चाहिए।

बेडरूम में ना रखें झाड़ू: बेडरूम में झाड़ू नहीं रखना चाहिए झाड़ू मां लक्ष्मी का प्रतीक होती है। अगर आप बेडरूम में झाड़ू रखते हैं तो ऐसा करने से धन के स्रोत सूखने शुरू हो जाते हैं और बीमारियां उसे घेर लेती हैं।

देवी देवता की मूर्तियां: बेडरूम में कभी भी देवी देवता की मूर्तियां या तस्वीर नहीं होनी चाहिए। ऐसा करना अशुभ माना जाता है, जिसे न मानने पर परिवार के लोग मानसिक तनाव का शिकार हो सकते हैं।

(Disclaimer: यहां पर प्राप्त जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। UP Varta News इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

Read More-कन्नौज में हुआ बड़ा हादसा, रेलवे स्टेशन का निर्माणधीन लिंटर गिरने से 18 मजदूर घायल, तीन की हालत गंभीर

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts