Astrology: शास्त्रों में पितृ दोष बहुत ही खराब दोष माना जाता है। पितर अगर नाराज हो जाए तो व्यक्ति के जीवन में कई परेशानियां आने लगती हैं। उसके जीवन में धान का अभाव होता है। करियर में निराशा धन संपत्ति की कमी होने लगती है इसीलिए पितरों का श्राद्ध और पिंडदान आदि किया जाता है। मान्यता है कि पितरों की पूजा से व्यक्ति को जीवन में हर सुख सुविधा की प्राप्ति होती है। उनका आशीर्वाद मिल जाए तो व्यक्ति सफलता की सीढ़ी चढ़ जाता है। आज हम इस आर्टिकल में जानेंगे कि अगर पितृ प्रसन्न है तो किस तरह के संकेत मिलने लगते हैं।
पितरों प्रसन्न होने के संकेत
-अगर पितृ प्रसन्न है तो आपके घर में पेड़ पौधे अच्छे से फल- फूलने लगते हैं। घर में धन-धान्य की कमी नहीं होती है। आपके सभी बिगड़े हुए काम बनने लगते हैं।
-अगर आपको सुबह-सुबह छत पर कौवे की आवाज सुनाई देती है तो समझ लेना कि पितर प्रसन्न है। यदि कौवा आपके हाथ से कुछ खा ले या कोई अन्य खाद्य पदार्थ आपकी छत पर लाता दिखे तो यह भी पितरों का आपसे खुश होने का संकेत है।
-ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यदि आपके घर के बाहर गाय आकर रंभती है तो बहुत ही शुभ होता है। इसके अलावा यदि आपको काफी दिनों से कौवा और गाय एक साथ दिख रहे हैं तो यह भी पितरों का आपसे खुश होने का संकेत होता है।
-ज्योतिष शास्त्र की माने तो अगर आपको अचानक धन लाभ हो जाए या रुका हुआ पैसा मिल जाए। काम में आ रहा ही बाधाएं दूर हो जाए तो समझ लेना की पितृ आप पर प्रसन्न है।
(Disclaimer: यहां पर प्राप्त जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। UP Varta News इसकी पुष्टि नहीं करता है।)
Read More-10 दिन के अंदर इन राशि वालों की चमकने वाली है किस्मत, बन गया केंद्र त्रिकोण राजयोग
