Lucky Rashifal: कहा जाता है की एकादशी तिथि भगवान विष्णु को बहुत प्रिय है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा अर्चना करने से मां लक्ष्मी बहुत प्रसन्न होती हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार साल 2014 में वैशाख एकादशी 19 मई को मनाई जाएगी। इस दिन शुख, ऐश्वर्य और वैभव के कारक कहे जाने वाले शुक्र ग्रह राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। सुख शुक्र ग्रह मेष राशि से निकलकर वृषभ राशि में गोचर करेंगे। 19 मई से कुछ ऐसी राशियां हैं जिनकी किस्मत चमक जाएगी और तरक्की के दरवाजे खुल जाएंगे।
इन राशि वालों को होगा फायदा
शुक्र के राशि परिवर्तन और वृषभ राशि में गोचर करने से मेष राशि सहित सिंह और वृश्चिक राशि के जातकों को बहुत ही लाभ होगा। व्यापार और व्यवसाय में इजाफा होगा। शिक्षा के क्षेत्र में प्रगति मिलेगी संतान सुख की प्राप्ति होगी। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। अचानक कहीं से धन की प्राप्ति हो सकती है।
एकादशी के उपाय
इस एकादशी को मोहिना एकादशी कहा जाता है। इस दिन कुछ खास उपाय करने से भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की कृपा बरसती है।
-एकादशी के दिन पीले रंग के कपड़े पहने और भगवान विष्णु की विधि विधान से पूजा करनी चाहिए। इसके साथ ही उन्हें दूध और चावल से बनी फिरनी का भोग लगाएं।
-ज्योतिष शास्त्र के अनुसार केले के पेड़ में भगवान विष्णु का वास होता है। मोहिनी एकादशी के दिन केले के पेड़ के सामने घी का दिया जलाएं। इसके बाद उसकी विधि विधान के साथ पूजा करनी चाहिए।
-पीपल के पेट में भगवान विष्णु का वास होता है। ऐसे में मोहिनी एकादशी के दिन 21 पीपल के पत्ते पर ॐ विष्णवें नमः लिखे और भगवान विष्णु को समर्पित कर दें। ऐसा करने से आपको सभी तकलीफों से छुटकारा मिलेगा और आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाएंगी।
(Disclaimer: यहां पर प्राप्त जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। UP Varta News इसकी पुष्टि नहीं करता है।)
Read More-विनायक चतुर्थी पर बनेगा अद्भुत संयोग, इन 4 राशि वालों की हो जाएगी बल्ले- बल्ले
