Homeएस्ट्रोकुछ ही देर बाद लगने जा रहा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण,...

कुछ ही देर बाद लगने जा रहा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, गर्भवती महिलाएं भूलकर भी ना करें ये काम

आज शनिवार 14 अक्टूबर को सर्व पितृ अमावस्या है इसी दिन साल का आखिरी सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। हालांकि यह सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा लेकिन लेकिन फिर भी गर्भवती महिलाओं को इस दौरान कुछ बातों का विशेष ध्यान देना होगा।

-

Surya Grahan Effect: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार आज साल का आखिरी सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। सूर्य ग्रहण जब भी लगता है तो इसका बहुत ही नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। सूर्य और चंद्र ग्रहण के दौरान शुभ और मांगलिक कार्य नहीं किए जाते हैं। मंदिरों के कपाट भी बंद कर दिए जाते हैं। सूतक काल के समय खाने पीने के लिए भी मना किया जाता है। आज शनिवार 14 अक्टूबर को सर्व पितृ अमावस्या है इसी दिन साल का आखिरी सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। हालांकि यह सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा लेकिन लेकिन फिर भी गर्भवती महिलाओं को इस दौरान कुछ बातों का विशेष ध्यान देना होगा।

गर्भवती महिलाएं भूलकर भी ना करें ये काम

-सूर्य ग्रहण के दौरान कुछ खाए पिए नहीं यदि खाए तो उसमें पहले से ही तुलसी के पत्ते डाल लेने चाहिए।

-सूर्य ग्रहण के दौरान कभी भी सूर्य को नंगी आंखों से नहीं देखना चाहिए। हालांकि इस बार सूर्य ग्रहण रात में लगने के कारण भारत में ही नहीं दिखाई देगा।

-सूर्य ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए बहुत ही हानिकारक माना जाता है। इससे होने वाले बच्चों की सेहत पर बुरा असर पड़ता है।

-सूर्य ग्रहण के दौरान नुकीली चीजों जैसे सुई ,चाकू ,कैची आदि का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

-गर्भवती महिलाओं को ग्रहण के दौरान सोना नहीं चाहिए अच्छी और धार्मिक किताबें पढ़नी चाहिए।

-सूर्य ग्रहण के बाद हनुमान जी की उपासना जरूर करनी चाहिए।

-सूर्य ग्रहण के बाद पानी में गंगाजल मिलाकर स्नान करें साथ ही घर में भी गंगाजल छिड़क और फिर भगवान को स्नान कराएं।

(Disclaimer: यहां पर प्राप्त जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारी पर आधारित है।UP varta news इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

Read More-हाथ की ये रेखाएं चमकाती हैं किस्मत, बनाती है शुभ राजयोग

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts