Sunday, December 7, 2025
Homeएस्ट्रोनवंबर में अपनी नीच राशि से निकलेंगे सूर्य, चमक उठेगी इन 3...

नवंबर में अपनी नीच राशि से निकलेंगे सूर्य, चमक उठेगी इन 3 राशि वालों की किस्मत!

सूर्य का वृश्चिक राशि में प्रवेश करना इन तीन राशि वालों के लिए बहुत ही लाभदायक रहेगा। इस दौरान आपको धन लाभ होगा और सभी कामों में सफलता प्राप्त होगी।

-

Surya Gochar 2024: सूर्य देव को ग्रहों का राजा कहा जाता है। सूर्य देव का राशि परिवर्तन बहुत ही विशेष माना जाता है सूर्य के राशि परिवर्तन से किसी के जीवन में शुभ प्रभाव पड़ता है तो किसी पर अशुभ रहता है। ज्योतिष गणना के अनुसार दिवाली के बाद 16 नवंबर को सुबह 7:16 पर सूर्य देव तुला राशि से निकलकर वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य का वृश्चिक राशि में प्रवेश करना इन तीन राशि वालों के लिए बहुत ही लाभदायक रहेगा। इस दौरान आपको धन लाभ होगा और सभी कामों में सफलता प्राप्त होगी।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए यह समय अनुकूल रहेगा आर्थिक तंगी से छुटकारा मिल सकता है। आय के नए सोर्स बनेंगे। अचानक धन लाभ भी हो सकता है अगर किसी बीमारी से परेशान है तो इस समय आपको राहत मिलेगी। कार्य क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी नौकरी कर रहे लोगों को नए अवसर प्राप्त होंगे।

वृषभ राशि

अगर बहुत समय से धन अटका हुआ है तो इस समय आपको वापस मिल सकता है। व्यापारियों की रुकी हुई डील फाइनल होगी। इसके अलावा दांपत्य जीवन की समस्याएं भी दूर होगी। करियर के मामले में नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। वृषभ राशि के जातकों के लिए सूर्य का राशि परिवर्तन बहुत ही शुभ समाचार लेकर आएगा।

वृश्चिक राशि

अचानक धन लाभ भी हो सकता है अगर किसी बीमारी से बहुत समय से परेशान है तो वह दूर होगी और स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। कार्य क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। मनचाही जॉब ऑफर हो सकती है। साथ ही निवेश के लिए भी समय अच्छा रहेगा अगर कोई कार्य बहुत समय से रुका है तो आपको सफलता मिलेगी।

(Disclaimer: यहां पर प्राप्त जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। UP Varta News इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

Read More-दिवाली के दिन भूलकर भी ना करें ये काम, गरीबी में कटेगी जिंदगी

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts