चंद्रमा के नक्षत्र गोचर से कर्क राशि के जातकों की किस्मत चमक सकती है। अविवाहित लोगों को शादी के प्रस्ताव मिल सकते हैं। रिश्तों में स्थिरता आएगी और प्रेमी-प्रेमिका एक-दूसरे की भावनाओं को गहराई से समझ पाएंगे। नौकरी में जिम्मेदारियां हल्की होंगी, जिससे राहत मिलेगी। व्यापारियों के लिए समय बेहद लाभकारी रहेगा और अचानक धन प्राप्ति के योग बन सकते हैं।
तुला राशि को मिलेंगे नए मौके
तुला राशि वालों के लिए यह गोचर बेहद शुभ संकेत दे रहा है। सिंगल जातकों को साथी मिल सकता है, जबकि विवाहित लोगों के रिश्तों में प्यार और विश्वास और गहराएगा। लंबी दूरी की यात्राओं से लाभ मिलेगा। आर्थिक दृष्टि से जातक अधिक मजबूत होंगे। कमाई बढ़ेगी और पुराने आर्थिक संकट भी खत्म हो सकते हैं।
कुंभ राशि के जातकों पर चंद्रमा की कृपा
शनि की राशि कुंभ में चंद्रमा का नक्षत्र गोचर विशेष फलदायी रहेगा। मेहनत का फल मिलेगा और नौकरी में प्रमोशन या सम्मान प्राप्त हो सकता है। व्यापार में मुनाफे की संभावना रहेगी। प्रेम संबंधों में भावनात्मक मजबूती आएगी और रिश्तों में चल रही दूरियां खत्म होंगी। कुल मिलाकर, जातकों का जीवन खुशहाल होगा और आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी।
(Disclaimer: यहां पर प्राप्त जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। UP Varta News इसकी पुष्टि नहीं करता है।)
Read more-कपिल शर्मा ने परिवार संग गणपति विसर्जन किया, सोशल मीडिया पर शेयर किया उत्सवी वीडियो
