Friday, February 6, 2026
Homeएस्ट्रोबहुत जल्द बनने जा रहा है 'शश' राजयोग, इन लोगों पर बरसेगी...

बहुत जल्द बनने जा रहा है ‘शश’ राजयोग, इन लोगों पर बरसेगी शनिदेव की कृपा

शनि देव 17 जून को वक्री हुए थे इस अवस्था में नवंबर तक रहेंगे। उनके मार्गी होते ही कुंभ राशि में शश राजयोग का निर्माण होने जा रहा है। यह योग कुछ राशि के जातकों के लिए बहुत ही शुभ साबित होने वाला है।

-

Shani Margi: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनिदेव को न्याय का देवता कहा जाता है शनि देव जिस इंसान पर रुष्ट होते हैं उन्हें शनिदेव का प्रकोप झेलना पड़ता है लेकिन जिन पर शनिदेव प्रसन्न होते हैं तो उनके जीवन में आने वाली हर समस्याएं दूर हो जाती हैं। साल 2023 के शुरुआत से ही शनि देव अपनी ही राशि कुंभ में गोचर कर रहे हैं। शनि देव 17 जून को वक्री हुए थे इस अवस्था में नवंबर तक रहेंगे। उनके मार्गी होते ही कुंभ राशि में शश राजयोग का निर्माण होने जा रहा है। यह योग कुछ राशि के जातकों के लिए बहुत ही शुभ साबित होने वाला है। इन लोगों पर शनि देव की कृपा बनी रहेगी सकारात्मक फल देने वाले हैं। आईए जानते हैं वह कौन-कौन सी राशियां …

सिंह

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सिंह राशि वालों के लिए शनि का मार्गी होना बहुत ही लाभदायक रहेगा। कैरियर में तरक्की के सुनहरे मौके मिलेंगे। कारोबार का विस्तार होगा। सिंगल जातकों का विवाह भी हो सकता है।

कुंभ

कुंभ राशि के स्वामी शनि है और इस समय कुंभ राशि में ही शनिदेव गोचर कर रहे हैं। कुंभ में शनि की मार्गी चाल राशि के जातकों का आत्मविश्वास बढ़ाएगी। कारोबार का विस्तार होगा। आपको तगड़ा आर्थिक लाभ मिल सकता है जिससे आपके जीवन में आर्थिक संपन्नता आएगी। परिवार की सभी कलह से आपको छुटकारा मिल जाएगा।

वृष

इस राशि के जातक के लिए शश राजयोग बहुत ही शुभ साबित होने वाला है। आपकी सारी इच्छाएं पूरी होंगी आपको कैरियर में सुनहरे मौके मिलेंगे। संतान की तरफ से कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। जीवन में आने वाली हर समस्या दूर होगी। वृष राशि वालों के लिए यह समय बहुत ही अच्छा रहेगा।

(Disclaimer यहां पर प्राप्त जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। UP Varta News इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

Read More-रास्ते में किसी को झाड़ू लगाते हुए देखना माना जाता है बहुत अशुभ, देता है ऐसे संकेत, तुरंत करें ये उपाय

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts