Shani Dev: अगस्त का महीना शुरू हो चुका है। शनि देव अगस्त के महीने में कुछ राशि वालों की किस्मत चमकाने वाले हैं। इन राशि वालों को शनि देव शुभ फल प्रदान करेंगे। शनि देव नवम-पंचम राजयोग बना रहे हैं। वहीं शनि देव शश योग भी बना रहे हैं। जिससे शनि महाराज अगस्त में मेहनत का फल भी देने जा रहे हैं।
मेष राशि
शनि देव इस राशि के सप्तम भाव में नवम- पंचम राजयोग बना रहे हैं। इसलिए इस महीने में आपको आलस का त्याग करना होगा और लाइफस्टाइल को ठीक रखना होगा। राजनीति से जुड़े लोगों को जनता के बीच रहना होगा आलोचना से घबराएं नहीं उन पर विचार करें और सुधार करें। इस माह आप स्वयं को बेहतर बनाने पर जोर देंगे। शनिवार के दिन शनि चालीसा का पाठ करें। निर्धन लोगों की सहायता करें।
कर्क राशि
शनि देव इस राशि के स्वामी अष्टम भाव में स्वग्रही होकर गोचर कर रहे हैं। अगस्त में लाभ हासिल करना है तो आलस को अलविदा कहना होगा। शनि देव उन लोगों को भी लाभ देने जा रहे हैं जिन्होंने काम करना शुरू किया है। परिवार की तरफ से कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। शनिदेव को झूठ बोलना बिलकुल भी नहीं पसंद है इसीलिए आप कभी भी झूठ ना बोले नहीं तो शनि देव कठोर दंड दे सकते हैं। हलदर और छायादार वृक्ष लगाए बीमार पशुओं की सेवा करें।
तुला राशि
यदि आप लीडिंग पोजीशन में है तो आपकी स्थिति और मजबूत होगी आप दूसरों से काम निकलवाने में सफल रहेंगे। ऑफिस में आपके काम की काफी तारीफ होगी। यदि आप नशा करते हैं तो शनि देव आप पर नाराज हो सकते हैं इसीलिए आप ऐसा कोई भी काम ना करें जिससे शनि देव आपसे रुष्ट हो जाए आपके लिए अगस्त का महीना बहुत ही अच्छा रहने वाला है। कमजोर लोगों की सहायता करें मरीजों को फल वितरित करें।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। UP Varta News इसकी पुष्टि नहीं करता है। )
Read More-नाग पंचमी पर बन रहा बेहद शुभ योग, इस उपाय को करने से मिलेगा कालसर्प दोष से छुटकारा
