Monday, February 2, 2026
Homeएस्ट्रोनवरात्रि में ये 5 सपने देखना माना जाता है शुभ, मिलते हैं...

नवरात्रि में ये 5 सपने देखना माना जाता है शुभ, मिलते हैं ऐसे संकेत

मां दुर्गा की पूजा करने से जीवन में सुख-शांति बनी रहती है और बधाएं दूर होती हैं। स्वप्न शास्त्र के अनुसार नवरात्रि में कुछ सपने देखना बहुत ही शुभ माना जाता है। इन सपनों को देखने से बहुत ही शुभ संकेत भी मिलते हैं।

-

Navratri Shubh Sapne: नवरात्रि के दिन बहुत ही विशेष माने जाते हैं नवरात्रि के नौ दिनों में माता दुर्गा की पूजा अर्चना की जाती है। मां दुर्गा की पूजा करने से जीवन में सुख-शांति बनी रहती है और बधाएं दूर होती हैं। स्वप्न शास्त्र के अनुसार नवरात्रि में कुछ सपने देखना बहुत ही शुभ माना जाता है। इन सपनों को देखने से बहुत ही शुभ संकेत भी मिलते हैं।

सपने में शेर का दिखना

नवरात्रि में सपने में शेर का दिखना बहुत ही शुभ माना जाता है। इसका मतलब होता है कि आपको धन लाभ हो सकता है अगर किसी कार्य में बधाएं आ रही है तो दूर हो जाएगी। आपको हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी।

मंदिर का दिखना

नवरात्रि में सपने में मंदिर का देखना भी बहुत शुभ माना जाता है। जीवन में आपको कुछ अच्छा और नया बदलाव देखने को मिल सकता है। पारिवारिक रिश्तों में भी मजबूती आएगी। आपको मानसिक रूप से जो परेशानियां मिल रही है वह दूर हो जाएगी।

गंगा नदी देखना

सपना शास्त्र की माने तो सपने में गंगा नदी को देखना बहुत ही शुभ माना जाता है। आपके जीवन में आ रही है समस्याएं दूर हो जाएंगी। पूर्व में किए हुए पापों से भी मुक्ति मिल सकती है आपके जीवन में कुछ परिवर्तन आ सकते हैं।

फूलों का दिखना

सपने में फूलों का दिखना भी अच्छा माना जाता है इसका अर्थ होता है आपके जीवन से नकारात्मकता दूर होने वाली है और सकारात्मकता आने वाली है। घर परिवार में खुशहाली रहेगी।

मां दुर्गा को देखना

नवरात्रि में सपने में मां दुर्गा को देखना तो सोने में सोहागा जैसा माना जाता है। इसका मतलब होता है कि आपके ऊपर माता रानी की विशेष कृपा बनी रहेगी। जीवन में कष्ट दूर होंगे और कार्य क्षेत्र में सफलता हासिल होगी।

(Disclaimer: यहां पर प्राप्त जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। UP Varta News इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

Read More-Astro Tips: पूजा घर में आज ही रख दें ये 7 चीजें, मां लक्ष्मी को झोली भरते नहीं लगेगी देर

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts