Sunday, December 7, 2025
Homeएस्ट्रोशनि और गुरु चमकाएंगे इन 3 राशि वालों की किस्मत, 30 साल...

शनि और गुरु चमकाएंगे इन 3 राशि वालों की किस्मत, 30 साल बाद बन रहा डबल राजयोग

1 मई को गुरु गोचर करके वृषभ राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। गुरु के गोचर के बाद 9 में को चंद्रमा भी गोचर करके वृषभ राशि में प्रवेश कर रहे हैं। गुरु और चंद्र की युति से गजकेसरी राजयोग बनता है।

-

Shash Mahapurush Rajyog: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार समय-समय पर सभी ग्रह राशि परिवर्तन करते हैं जिससे शुभ संयोग बनते हैं। कई बार ऐसा होता है कि एक ही राशि में दो-तीन ग्रह एक साथ गोचर करते हैं जिससे शुभ राजयोग का निर्माण होता है। इस समय शनि ग्रह अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ में है जिसे शश महापुरुष राजयोग बना है। पंच महापुरुष योग में से एक शश राजयोग बेहद शुभ माना जाता है। 1 मई को गुरु गोचर करके वृषभ राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। गुरु के गोचर के बाद 9 में को चंद्रमा भी गोचर करके वृषभ राशि में प्रवेश कर रहे हैं। गुरु और चंद्र की युति से गजकेसरी राजयोग बनता है। कई सालों बाद शश महापुरुष राजयोग और गज केसरी राजयोग एक साथ बन रहा है। इस राजयोग के एक साथ निर्माण से तीन राशि वालों को बहुत लाभ होने वाला है।

मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए गजकेसरी राजयोग और शश महापुरुष राजयोग बहुत लाभदायक रहेगा‌। नौकरी में भी बेहतर लाभ होगा। संतान से सुख मिलेगा। कोई बड़ी इच्छा पूरी हो सकती है आपकी योजनाएं सफल होगी। अचानक आप विदेश यात्रा पर जा सकते हैं जहां पर आपका करियर बन सकता है।

कुंभ राशि

आपको मुनाफा कमाएंगे। व्यापार बढ़ेगा। नए स्रोतों से धन लाभ होगा। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कारोबार के लिए इस समय बहुत अच्छा है। कुंभ राशि के स्वामी शनि है और वे शश राजयोग बनाकर इस राशि के लोगों को बहुत लाभ दिलाएंगे। आपको अप्रत्याशित धन लाभ होगा जो आपका बैंक बैलेंस बढ़ाएगी। आपकी सारी आर्थिक समस्याएं दूर हो जाएगी।

वृषभ राशि

शश राजयोग आपकी राशि से कर्म भाव पर तो वही गजकेसरी राजयोग आपकी राशि से लग्न भाव पर बनने जा रहा है। आपकी पर्सनालिटी निकलेगी लोग अनायास की ओर खिंचे चले आएंगे। करियर में अहम बदलाव आ सकता है मनपसंद नौकरी या पद मिल सकता है। स्वास्थ्य बेहतर होगा। मैरिड लाइफ अच्छी रहेगी। कोर्ट कचहरी के मामलों से आपको छुटकारा मिलेगा।

(Disclaimer: यहां पर प्राप्त जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। UP Varta News इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

Read More-तबाह कर देता है कुंडली में लगा राहु दोष, जीवन में घटने लगती है ये घटनाएं, जाने उपाय

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts