Raveena Tandon Birthday: बॉलीवुड की अदाकारा रवीना टंडन ने 90 के दशक में अपनी दमदार एक्टिंग से करोड़ों लोगों को अपना दीवाना बना लिया था। रवीना टंडन का नाम 90 के दशक के सबसे खूबसूरत अभिनेत्री में आता है। जिस कारण आज भी लोग रवीना टंडन की एक्टिंग की खूब तारीफ करते हैं और पसंद भी करते हैं। आपको बता दे कि बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन ने अपने जन्मदिन पर बेटी के साथ जोरदार डांस किया है। रवीना टंडन और राशा टंडन का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
रवीना टंडन ने किया बेटी के साथ डांस
बॉलीवुड की फेमस अदाकारा रवीना टंडन ने 26 अक्टूबर को अपना 49 वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया है। रवीना टंडन ने अपना बेटी राशा टंडन के साथ बड़े ही धूमधाम से मनाया है। सोशल मीडिया पर इस समय राशा और उनकी मां रवीना टंडन का एक लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में रवीना टंडन अपनी बेटी राशा के साथ डांस करती हुई नजर आ रही है।
View this post on Instagram
फैंस को पसंद आ रहा रवीना और राशा का वीडियो
सोशल मीडिया पर इस समय रवीना टंडन का लेटेस्ट वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और इस लेटेस्ट वीडियो को रवीना टंडन के पास खूब पसंद भी कर रहे हैं। रवीना टंडन और राशा टंडन की केमिस्ट्री देखकर फैंस खुश हो गए। इस वीडियो में रवीना टंडन ब्लू कलर की ड्रेस पहनते हुए नजर आ रहे तो वही उनकी बेटी ऑरेंज कलर की शॉर्ट में दिखाई दे रही हैं।
