Sunday, December 7, 2025
Homeएस्ट्रोचैत्र नवरात्रि पर बन रहे दुर्लभ संयोग, इन राशि वालों पर बरसेगी...

चैत्र नवरात्रि पर बन रहे दुर्लभ संयोग, इन राशि वालों पर बरसेगी मां अम्बे की कृपा

शुक्र उच्च राशि में रहकर मालव्य योग और मेष राशि में सूर्य बुध की युति से बुध राजयोग का निर्माण होगा। साथ ही मीन राशि में शुक्र- बुध का मिलन लक्ष्मी नारायण योग बन रहा है।

-

Lucky Rashifal: आज 9 अप्रैल से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है। हिंदू धर्म में चैत्र नवरात्रि को बहुत ही विशेष माना जाता है। चैत्र नवरात्रि के पहले दिन हिंदू धर्म नव वर्ष की शुरुआत के मौके पर एक साथ पांच राज्यों बना रहे हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार चैत्र नवरात्रि के पहले दिन चंद्रमा मेष राशि में रहेंगे जिससे वे गुरु के साथ युद्ध करके गजकेसरी योग बना रहे हैं वहीं शनि के मूल त्रिकोण राशि कुंभ में होने से शश राजयोग बना रहा है। शुक्र उच्च राशि में रहकर मालव्य योग और मेष राशि में सूर्य बुध की युति से बुध राजयोग का निर्माण होगा। साथ ही मीन राशि में शुक्र- बुध का मिलन लक्ष्मी नारायण योग बन रहा है। यह पांच शुभ संयोग इन तीन राशि वालों के लिए लाभदायक रहेंगे।

सिंह राशि

आप पर मां दुर्गा की विशेष कृपा रहेगी जिससे कामों में आ रही बाधाएं दूर होगी। आपको वेतन में बढ़ोतरी मिल सकती है कर्ज से निजात मिलेगी यदि घर परिवार में कोई विवाद चल रहा है तो उससे भी आपको छुटकारा मिलेगा।

कुंभ राशि

इन जातकों पर मां दुर्गा के साथ शनिदेव की कृपा बनी रहेगी। कुंभ राशि वालों के लिए चैत्र नवरात्रि बहुत ही लाभदायक रहेंगे। घर परिवार में खुशहाली रहेगी व्यापार शुरू करने के लिए यह समय बहुत अच्छा है। नया घर या वाहन खरीदने की योजना बना सकते हैं।

मेष राशि

इन जातकों को विभिन्न क्षेत्रों में सफलता मिल सकती है धन-धान्य बढ़ेगा निवेश करने के लिए समय अच्छा है। आपकी जिम्मेदारी में बढ़ोतरी हो सकती है नौकरी करने वालों का काम भी अच्छा रहेगा। नई नौकरी की तलाश पूरी हो सकती है। व्यापारी वर्ग की कोई बड़ी डील पक्की हो सकती है।

(Disclaimer: यहां पर प्राप्त जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। UP Varta News इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

Read More-कल सोमवती अमावस्या पर लगने जा रहा साल का पहला सूर्य ग्रहण, जाने किस समय करें दान और स्नान

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts