Saturday, February 7, 2026
Homeएस्ट्रो18 साल बाद राहु-शुक्र की बनने जा रही युति,इन राशि वालों के...

18 साल बाद राहु-शुक्र की बनने जा रही युति,इन राशि वालों के भरेंगे भंडार

-

Rahu Shukra Yuti 2025: राहु और केतु को क्रूर ग्रह माना जाता है। कहते हैं कि हर 8 महीने बाद राहु अपने नक्षत्र में बदलाव करता है कुल 27 नक्षत्रों का चक्र पूरा करते हुए दोबारा उसमें आने में उसे 18 साल लग जाते हैं उनके इस गोचर का प्रभाव सभी 12 राशि के जातकों पर पड़ता है। राहु उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में विराजमान है और बहुत जल्द दैत्य के गुरु शुक्र भी इसी नक्षत्र में प्रवेश करने जा रहे हैं। राहु और शुक्र की युति से दो दुर्लभ संयोग बना रहे हैं। जिससे कुछ राशि के जातकों को बहुत ही तगड़ा लाभ होगा।

मेष राशि

शुक्र उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करके इस राशि के बारहवें में भाव में रहने वाले हैं। शनि की भी इस राशि के जातकों के ऊपर बनी रहेगी। विवाह योग जातकों के लिए ये अवधि लाभकारी सिद्ध हो सकती है। जीवन में खुशियों की दस्तक हो सकती है। इसके साथ ही विदेशी यात्रा या फिर लंबी दूरी की यात्रा कर सकते हैं। अचानक धन्य की प्राप्ति हो सकती है परिवार की तरफ से कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा।

मकर राशि

राहु और शुक्र की युति कुंडली के तीसरे भाव में बनने जा रही है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे जातकों को एग्जाम में सफलता मिल सकती है। प्रभावशाली लोगों से आपके संपर्क बनेंगे, जिससे आपको जीवन में फायदा हो सकता है परिवार में एकता बनी रहेगी। आप परिवार के साथ छोटी यात्रा पर जा सकते हैं।

वृषभ राशि

अगला महीना इस राशि के जातक के लिए बहुत ही शुभ रहेगा। दोस्तों के साथ आपका अच्छा वक्त बीतेगा बाॅस आपके काम से खुश रहेंगे। वे आपके प्रमोशन देने पर विचार कर सकते हैं। राजनीति में सक्रिय जातकों को बड़े पद मिल सकते हैं। कोर्ट कचहरी में चल रहे मुकदमे में आपके फेवर में हाल हो सकते हैं।

(Disclaimer: यहां पर प्राप्त जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। UP Varta News इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

Read More-मकर संक्रांति पर इन 3 देवताओं को जरुर लगाए खिचड़ी का भोग, होगा भाग्योदय

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts