Sunday, December 7, 2025
Homeएस्ट्रोशनि की राशि में गोचर करने जा रहे राहु, मालामाल होंगे ये...

शनि की राशि में गोचर करने जा रहे राहु, मालामाल होंगे ये 3 राशि के लोग

साल के आखिरी तक राहु शनि की राशि में कुंभ में ही रहने वाले हैं। कुछ राशि के जातकों के लिए राहु का गोचर बहुत ही शुभ रहेगा।

-

Rahu Gochar 2025 : ज्योतिष शास्त्र में राहु को पापी ग्रह माना जाता है। कहते हैं कि जिस जातक की कुंडली में राहु और केतु बैठ जाते हैं उसका जीना मुश्किल हो जाता है। राहु ग्रह का इस साल में गोचर होने वाला है जोकि शनि की राशि में होगा। राहु का राशि परिवर्तन 18 मई 2025 को होगा इस दौरान राहु मीन राशि से कुंभ राशि में गोचर करेंगे। साल के आखिरी तक राहु शनि की राशि में कुंभ में ही रहने वाले हैं। कुछ राशि के जातकों के लिए राहु का गोचर बहुत ही शुभ रहेगा।

मिथुन राशि

राहु का राशि परिवर्तन मिथुन राशि के जातकों के लिए बहुत ही शुभ रहेगा। नौकरी में तरक्की और व्यापार में बड़े मुनाफे से आत्मविश्वास बढ़ेगा पारिवारिक जीवन सुखमय हो सकता है। राहु की स्थिति जातक को अनेक लाभ देगी। आर्थिक स्थिति में भी सुधार देखने को मिलेगा। कोर्ट कचहरी के मामलों से छुटकारा मिल सकता है।

मकर राशि

राहु के गोचर से जातक की यात्रा में वृद्धि हो सकती है। पढ़ाई करने वाले जातकों को लेकर संभावना है कि वे शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धियां पाने में सफल होंगे। स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा। रिश्तेदारों के साथ मधुर संबंध रहेंगे। जो भी मेहनत करेंगे उसमें आपको सफलता हासिल होगी।

धनु राशि

जातक का दांपत्य जीवन सुखमय होने वाला है अविवाहितों की शादी हो सकती है। जातक की कई चिंताएं समाप्त होगी और कई शुभ समाचार सुनने को मिल सकेंगे। जातक का अपना मकान होने के भी संभावना है। सेहत संबंधी लाभ हो सकते हैं। पारिवारिक जीवन में प्रेम बढ़ेगा। ऑफिस में आपका काम की तारीफ होगी और आपका प्रमोशन हो सकता है।

(Disclaimer: यहां पर प्राप्त जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। UP Varta News इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

Read More-ग्रहों के सेनापति मंगल होने जा रहे वक्री, इन 3 राशि वालों की होगी बल्ले-बल्ले

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts