Monday, December 8, 2025
Homeएस्ट्रोतबाह कर देता है कुंडली में लगा राहु दोष, जीवन में घटने...

तबाह कर देता है कुंडली में लगा राहु दोष, जीवन में घटने लगती है ये घटनाएं, जाने उपाय

अगर कुंडली में राहु और केतु की स्थिति ठीक नहीं होती तो बहुत सारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। आज हम खराब राहु के बारे में बताने जा रहे हैं। कुंडली में राहु दोष का होना बहुत कष्ट देता है।

-

Rahu Dosh: हिंदू धर्म में राहु और केतु को पापी ग्रह माना जाता है। जिस जातक पर राहु और केतु शनि तीनों ग्राहक खुश होते हैं उन्हें जिंदगी में कभी भी किसी प्रकार की परेशानी नहीं होती है लेकिन अगर कुंडली में राहु और केतु की स्थिति ठीक नहीं होती तो बहुत सारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। आज हम खराब राहु के बारे में बताने जा रहे हैं। कुंडली में राहु दोष का होना बहुत कष्ट देता है। कुंडली में राहु खराब हो तो उसके कुछ संकेत भी मिलते हैं अगर आप इसे पहचान लेते हैं तो आप दोष से निवारण के उपाय भी कर सकते हैं।

राहु दोष के लक्षण

-जो खराब हो तो जीवन में एक के बाद एक समस्याएं उत्पन्न होने लगते हैं। करियर में रुकावट आने लगती है।

-राहु के खराब होने से जातक आलसी हो जाता है नहाने का मन नहीं करता।

-खराब राहु हो तो जातक गंदगी में रहना पसंद करता है। हमेशा गंदगी फैलाता रहता है। आसपास चीज हमेशा अवस्थित रखता है।

-बार-बार दुर्घटनाएं होने लगते हैं आर्थिक स्थिति भी खराब हो जाती है। व्यक्ति नशे का शिकार भी हो सकता है।

-उन्हें शत्रुओं से नुकसान होने की आशंका हमेशा बनी रहती है। खराब राहु अपयश भी कराता है ऐसे जातकों के पास ना तो पैसा रुकता है ना ही समझ में सम्मान पाते हैं।

-खराब राहु के होने से स्वास्थ्य भी खराब रहता है पेट संबंधित समस्याएं उत्पन्न होने लगते हैं। उसे पाचन तंत्र की परेशानी बनी रहती है।

राहु दोष से बचने के उपाय

अगर आप राहु दोष से बचना चाहते हैं तो आप भगवान शिव की पूजा करें। ओम नमः शिवाय का जाप करें। शिवलिंग का जलाभिषेक करें। राहु को शांत करने के लिए बाबा काल भैरव के मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं। हनुमान जी की पूजा करनी चाहिए। हनुमान चालीसा का पाठ करने से राहु दोष कम हो जाता है। कुंडली में राहु दोष हो तो नशा नहीं करना चाहिए।

(Disclaimer: यहां पर प्राप्त जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। News India इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

Read More-एक साथ गुरु की राशि में गोचर कर रहे ये चार बड़े ग्रह, छप्पर फाड़कर होगी इन राशि वालों की कमाई

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts