Vastu Tips: घर की साज- सजावट करने के लिए वास्तु नियमों का पालन जरूर करना चाहिए। नया मकान बनवेट समय या घर को सुसज्जित करते समय कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। इस बात के बारे में इंसान को जानकारी होनी चाहिए कि घर में टीवी, फर्नीचर आदि चीजें किस दिशा में रखी होनी चाहिए। आज हम इस आर्टिकल में जानेंगे कि घर की किस दिशा में पूर्वजों की मूर्ति लगानी चाहिए।
जरूर जान ले वास्तु से जुड़ी ये बातें
-पूर्वजों की तस्वीर को घर की दक्षिण और पश्चिम दीवार में लगाना चाहिए। पूर्वजों की या जो लोग इस दुनिया में नहीं है उनका स्मरण करने के लिए उनकी फोटो घर में लगाना चाहिए। ऐसा करने से घर में खुशहाली बनी रहती है।
-घर से खिड़कियों को उत्तर या पूर्व स्थान में बनाएं। ऐसा करने से आपके घर में हमेशा बरकत बनी रहेगी आपके घर में माता लक्ष्मी वास करेंगी।
-लिविंग रूम में टीवी दक्षिण पूर्व दिशा में रखें। इस दिशा में टीवी रखने से सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है।
-घर के दक्षिण या पश्चिम भाग में फर्नीचर होना अत्यंत लाभदायक होता है। फर्नीचर को उत्तर या पूर्वी दीवार से सटाकर कभी नहीं रखना चाहिए।
-मकान की सब दिशाओं की तुलना में उत्तरी और पूर्वी भाग में खाली स्थान अपेक्षाकृत अधिक हो तो मानसिक तनाव में कमी आती है।
-रेफ्रिजरेटर को पश्चिम दिशा में रखना चाहिए। बोलकर भी फ्रिज को कभी भी नैऋत्य कोण में नहीं रखना चाहिए।
(Disclaimer: यहां पर प्राप्त जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। UP Varta News इसकी पुष्टि नहीं करता है।)
Read More-पितृदोष से छुटकारा पाने के लिए फाल्गुन अमावस्या पर करें ये काम, सभी परेशानियों से मिलेगी निजात
