Sunday, December 7, 2025
Homeएस्ट्रोकिस दिन शुरू हो रहे शारदीय नवरात्र? जाने कलश स्थापना का शुभ...

किस दिन शुरू हो रहे शारदीय नवरात्र? जाने कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त

शारदीय नवरात्र में माता रानी की आराधना करने से आपके सभी अधूरे काम पूरे हो जाते हैं और आपके घर में सुख समृद्धि दिवस करती है। जो लोग शारदीय नवरात्र का व्रत रखते हैं उन्हें कभी भी किसी चीज की कमी नहीं होती है।

-

Navratri Kalash sthapna 2024: नवरात्रि के दिनों में माता रानी की पूजा अर्चना की जाती है हिंदू धर्म में नवरात्रि के पर्व को बहुत ही विशेष माना गया है। नवरात्रि के दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूजा की जाती है साल में चार बार नवरात्रि आते हैं दो बार गुप्त नवरात्रि होते हैं और दो बार प्रत्यक्ष नवरात्र आती हैं। शारदीय नवरात्र शुरू होने वाले हैं। पितृपक्ष के बाद शारदीय नवरात्र शुरू होंगे। शारदीय नवरात्र में माता रानी की आराधना करने से आपके सभी अधूरे काम पूरे हो जाते हैं और आपके घर में सुख समृद्धि दिवस करती है। जो लोग शारदीय नवरात्र का व्रत रखते हैं उन्हें कभी भी किसी चीज की कमी नहीं होती है।

कब शुरू हो रहे नवरात्रि?

हिंदू पंचांग के अनुसार इस बार नवरात्रि 3 अक्टूबर 2024 दिन गुरुवार को शुरू हो रहे हैं। इस दिन पहले नवरात्र होगा। नवरात्रि के पहले दिन कलश स्थापना का मुहूर्त 3 अक्टूबर को सुबह 6:35 से लेकर सुबह 7:22 तक रहेगा। वही घट स्थापना के लिए अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:46 से लेकर दोपहर 12:33 तक रहेगा। नवरात्रि की नवमी तिथि 11 अक्टूबर 2024 को है। 12 अक्टूबर को विसर्जन कर कन्याएं खिलाई जाएगी। 12 अक्टूबर को विजयदशमी है।

शारदीय नवरात्रि तिथियां

03 अक्टूबर गुरुवार- मां शैलपुत्री की पूजा
04 अक्टूबर शुक्रवार- मां ब्रह्मचारिणी की पूजा
05 अक्टूबर शनिवार- मां चंद्रघंटा की पूजा
06 अक्टूबर रविवार- मां कूष्मांडा की पूजा
07 अक्टूबर सोमवार- मां स्कंदमाता की पूजा
08 अक्टूबर मंगलवार- मां कात्यायनी की पूजा
09 अक्टूबर बुधवार- मां कालरात्रि की पूजा
10 अक्टूबर गुरुवार- मां सिद्धिदात्री की पूजा
11 अक्टूबर शुक्रवार- मां महागौरी की पूजा
12 अक्टूबर शनिवार- विजयदशमी (दशहरा)

((Disclaimer: यहां पर प्राप्त जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारी पर आधारित है।UP Varta News इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

Read More-गणेश चतुर्थी पर सोनू सूद के घर आए बप्पा, एक्टर ने किया ग्रैंड वेलकम

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts