Ashtmi 2024: चैत्र नवरात्रि की शुरुआत कल 9 अप्रैल से हो चुके हैं। इन नौ दिनों में माता रानी की विशेष पूजा अर्चना की जाती है महा अष्टमी के दिन हवन पूजन किया जाता है और फिर नवमी के दिन कन्या पूजन किया जाता है। नवरात्रि के नौ दिनों में अष्टमी तिथि को बहुत ही महत्व दिया गया है। इस दिन कई घरों में कुल देवी देवता की पूजा होती है जो लोग पूरे नवरात्रि व्रत ना रखें वह भी नवरात्रि का पहला और अष्टमी व्रत रख सकते हैं। इस बार नवरात्रि के आखिरी दिन को लेकर काफी असमंजस बना हुआ है।
किस तारीख को है अष्टमी तिथि
हिंदू धर्म में नवरात्रि के आठवें दिन अष्टमी तिथि पर विशेष पूजा अर्चना की जाती है। पंचांग के अनुसार चैत्र नवरात्रि की अष्टमी तिथि 15 अप्रैल को दोपहर 12:11 से 16 अप्रैल को दोपहर 1: 23 तक है। उदया तिथि के अनुसार अष्टमी पूजन 16 अप्रैल को किया जाएगा। नवरात्रि व्रत और पूजन बिना हवन और कन्या पूजन के अधूरे रहते हैं इसीलिए नवरात्रि के नौवे दिन हवन और कन्या पूजन जरूर किया जाता है।
किस दिन खिलाए कन्याएं?
इस तरह 17 अप्रैल को नवमी, रामनवमी मनाई जाएगी। साथी 17 अप्रैल को नवरात्रि का हवन और कन्या पूजन होगा कन्या पूजन में 2 से 9 वर्ष की कन्याओं को हलवा पूरी खिलाया जाता है। 17 अप्रैल को रामनवमी के दिन इस बार कई शुभ योग भी बना रहे हैं।
(Disclaimer: यहां पर प्राप्त जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। UP Varta News इसकी पुष्टि नहीं करता है।)
Read More-चैत्र नवरात्रि पर बन रहे दुर्लभ संयोग, इन राशि वालों पर बरसेगी मां अम्बे की कृपा
