Sunday, February 1, 2026
Homeएस्ट्रोजून में होने जा रहा बुध का डबल गोचर, ये 3 राशि...

जून में होने जा रहा बुध का डबल गोचर, ये 3 राशि वाले खूब कमाएंगे पैसा

जून का महीना कुछ राशि के जातकों के लिए बहुत ही फायदेमंद रहेगा। जातकों को अपार पैसे के साथ पद व प्रतिष्ठा भी इस दौरान प्राप्त होगी।

-

Budh Gochar 2025: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बुधदेव को बुद्धि का कारक माना जाता है। जून के महीने में बुध देव का डबल गोचर होने वाला है। बुध के डबल गोचर से कुछ राशि के जातकों की किस्मत चमक जाएगी। सबसे पहले 6 जून 2025 को बुध ग्रह का गोचर सुबह के समय 9:29 पर होगा। इस समय बुध ग्रह मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। उसके बाद 22 जून को रात 9:33 पर बुध चंद्रमा की राशि कर्क में प्रवेश करेंगे। जून का महीना कुछ राशि के जातकों के लिए बहुत ही फायदेमंद रहेगा। जातकों को अपार पैसे के साथ पद व प्रतिष्ठा भी इस दौरान प्राप्त होगी।

तुला राशि

परिवार के सदस्यों में प्रेम बढ़ेगा नौकरी पेशा में लगे लोगों का प्रमोशन हो सकता है। व्यापारियों के लिए समय अच्छा होगा, कोई बड़ी डील से धन लाभ हो सकता है। परिवार के सदस्यों से प्रेम बढ़ेगा। आप जो भी फैसला लेंगे उसमें आपको सफलता मिलेगी।

कन्या राशि

बुध ग्रह का दो बार गोचर कन्या राशि के जातकों के लिए लाभकारी साबित होगा। जातक कारोबार में बड़ा इनकम कर सकेंगे। इनकम में जबरदस्ती बढ़ोतरी के साथ ही आय के नए रास्ते मिल पाएंगे निवेश से बड़ा मुनाफा हो सकता है।

मीन राशि

भौतिक सुखों की प्राप्ति करने के साथ जातक प्रॉपर्टी की खरीदारी भी कर सकते हैं। संतान से जुड़ा कोई भी शुभ समाचार पा सकते हैं। प्रेम जीवन सफल होगा जातकों को इस दौरान कहीं अचानक ही धन की प्राप्ति हो सकती है। बुध का गोचर इस राशि के लिए बहुत ही शुभ फलदाई सिद्ध होगा। व्यापारियों के लिए समय अच्छा है। ऑफिस में भी आपका मान सम्मान बढ़ेगा।

(Disclaimer: यहां पर प्राप्त जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। UP Varta News इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

Read More-मंदिर में प्रवेश करते समय भूलकर भी ना करें ये गलतियां, नाराज हो जाएंगे भगवान

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts