Monday, February 16, 2026
Homeएस्ट्रोसावधान! बुध अस्त होकर इन राशि वालों के लिए खड़ी करेंगे मुश्किलें,...

सावधान! बुध अस्त होकर इन राशि वालों के लिए खड़ी करेंगे मुश्किलें, हो सकती है धन हानि

11 मार्च तक बुध मकर राशि में इसी अवस्था में रहेंगे जो इन तीन राशि वालों के लिए हानिकारक रहेगा। लगभग 1 महीने तक इन राशि के जातक को भारी नुकसान झेलना पड़ेगा। इन लोगों को बहुत ही सोच समझकर कदम रखना होगा।

-

Budh AST: ग्रहों के राजकुमार और बुद्धि के दाता बुध 1 फरवरी को मकर राशि में प्रवेश कर चुके हैं। वहीं अब बुध 18 फरवरी को मकर राशि में अस्त होने जा रहे हैं। वही आपको बता दें किसी भी ग्रह का अस्त होना बिल्कुल भी अच्छा नहीं माना जाता है। बुध का भी अस्त होना बहुत ही अशुभ माना जाता है। 11 मार्च तक बुध मकर राशि में इसी अवस्था में रहेंगे जो इन तीन राशि वालों के लिए हानिकारक रहेगा। लगभग 1 महीने तक इन राशि के जातक को भारी नुकसान झेलना पड़ेगा। इन लोगों को बहुत ही सोच समझकर कदम रखना होगा।

मेष राशि

इस राशि के जातक के धन हानि के योग बन रहे हैं। यात्रा में भी भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है। नौकरी से जुड़ा कोई भी फैसला सोच समझकर ले नहीं तो आपको आगे पछताना पड़ सकता है। काम पूरे होने के लिए इंतजार करना पड़ेगा।

सिंह राशि

बुध अस्त रहकर सिंह राशि के जातकों की मुश्किलें बढ़ा सकते हैं। नौकरी में नए मौके मिल सकते हैं लेकिन उसे सोच समझकर अपनाएं। आपके काम का क्रेडिट किसी और को मिल सकता है। आप खुद को ठगा हुआ महसूस कर सकते हैं। तनाव हो सकता है आर्थिक स्थिति भी कमजोर होगी। कार्यस्थल में थोड़ा सजग के रहने की जरूरत है।

मिथुन राशि

इन लोगों को आर्थिक नुकसान हो सकता है। पारिवारिक या सेहत के स्तर पर समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। नुकसान होने के योग हैं। साथ ही बिजनेस में कंपटीशन का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी करने वाले भी खुद को फंसा हुआ महसूस कर सकते हैं। सहयोगियों से विवाद हो सकता है।

(Disclaimer: यहां पर प्राप्त जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है।UP Varta News इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

Read More-50 साल बाद बनने जा रहा त्रिग्रही योग, अचानक बदलेगी इन राशि वालों की किस्मत

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts