Homeएस्ट्रोशनि के नक्षत्र में प्रवेश करने जा रहे बुध, दिवाली पर इन...

शनि के नक्षत्र में प्रवेश करने जा रहे बुध, दिवाली पर इन 3 राशि वालों की लगेगी लॉटरी

बुध ग्रह का शनि के नक्षत्र में प्रवेश करना इन तीन राशि वालों के लिए बहुत ही फलदाई माना जा रहा है। दिवाली पर इन राशि वालों पर बुधदेव बहुत ही मेहरबान होंगे। सभी काम बनेंगे और आर्थिक स्थिति भी बेहतर हो जाएगी।

-

Budh Nakshatra Parivartan 2024: इस साल दिवाली पर कई ग्रह नक्षत्र और राशि परिवर्तन कर रहे हैं। ग्रहों के राजकुमार बुध ग्रह का राशि परिवर्तन की तरह नक्षत्र परिवर्तन भी बहुत विशेष माना जाता है। ज्योतिष गणना के अनुसार इस साल दिवाली पर ग्रहों के राजकुमार नक्षत्र परिवर्तन करने वाले हैं। 1 नवंबर को बुध शनि के अनुराधा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। बुध ग्रह का शनि के नक्षत्र में प्रवेश करना इन तीन राशि वालों के लिए बहुत ही फलदाई माना जा रहा है। दिवाली पर इन राशि वालों पर बुधदेव बहुत ही मेहरबान होंगे। सभी काम बनेंगे और आर्थिक स्थिति भी बेहतर हो जाएगी।

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए बुध का नक्षत्र परिवर्तन बहुत ही अच्छा माना जा रहा है। बाॅस आपके काम से प्रसन्न रहेंगे पदोन्नति के साथ सैलरी बढ़ाने के योग बन सकते हैं। व्यापारियों के लिए भी समय अच्छा रहने वाला है नई डील मिल सकती है। व्यापारियों के लिए भी समय अच्छा रहने वाला है, नई डील मिल सकती है जिसमें मुनाफा भी जबरदस्त होगा। आय के नए सोर्स मिल सकते हैं जिससे आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए यह नक्षत्र परिवर्तन बहुत ही शुभ माना जा रहा है। लव लाइफ की समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। निवेश के लिए भी समय अनुकूल है। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा‌। भविष्य में अच्छा रिटर्न मिल सकता है। किसी के पास बकाया पैसा भी आपको मिल जाएगा।

तुला राशि

तुला राशि वालों की आर्थिक स्थिति मजबूत हो जाएगी। आपके बिगड़े हुए काम बनने लगेंगे। बाॅस आपके काम से प्रसन्न रहेंगे पदोन्नति के साथ सैलरी बढ़ाने के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। कार्य क्षेत्र में सहयोगियों का भरपूर साथ मिलेगा। जो लोग नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं उनकी तलाश पूरी हो जाएगी। इस समय आप किसी प्रॉपर्टी और वाहन के मालिक बन सकते हैं।

(Disclaimer: यहां पर प्राप्त जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। UP Varta News इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

Read More-दिवाली पर मां लक्ष्मी की पूजा में शामिल करेंगे चीजें, दौड़ी चली आएंगी धन की देवी

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts