Wednesday, February 4, 2026
Homeएस्ट्रोइस ग्रह की महादशा 20 साल तक कराती है पैसों की बरसात,...

इस ग्रह की महादशा 20 साल तक कराती है पैसों की बरसात, हर क्षेत्र में मिलती है सफलता

अगर किसी जातक की कुंडली में शुक्र की दशा मजबूत स्थिति में होती है तो उसे रंक से राजा बनने में देर नहीं लगती। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शुक्र की महादशा का प्रभाव व्यक्ति के जीवन पर 20 साल तक रहता है। शुक्र को भौतिक सुख, धन, दौलत और शौंदर्य का कारक माना जाता है।

-

Shukra Mhadsha: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुंडली में किसी भी ग्रह के शुभ या अशुभ होने पर व्यक्ति के जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ता है। सभी ग्रहों में शुक्र को शुभ ग्रह माना जाता है। शुक्र की महादशा लोगों को शुभ फल प्रदान करती है। अगर किसी जातक की कुंडली में शुक्र की दशा मजबूत स्थिति में होती है तो उसे रंक से राजा बनने में देर नहीं लगती। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शुक्र की महादशा का प्रभाव व्यक्ति के जीवन पर 20 साल तक रहता है। शुक्र को भौतिक सुख, धन, दौलत और शौंदर्य का कारक माना जाता है।

इन लोगों को प्राप्त होता है शुक्र की महादशा का फल

शुक्र की महादशा का फल उन लोगों को प्राप्त होता है जिनकी कुंडली में शुक्र की दशा मजबूत होती है। कुंडली में उच्च का शुक्र व्यक्ति का भाग्य तय कर आता है शुक्र की महादशा इन लोगों का अपार संपत्ति का मालिक बना देती है। सभी बिगड़े हुए काम बन जाते हैं। हालांकि जब शुक्र कमजोर होते हैं तो उस वक्त अशुभ फल प्राप्त होते हैं 20 साल तक व्यक्ति को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। आइए जानते हैं उस दौरान कौन से उपाय करने चाहिए।

शुक्र की महादशा में करें ये उपाय

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी के साथ शुक्र देव की पूजा करनी चाहिए इस दौरान शुक्र देव के बीज मंत्र ‘शुं शुक्राय नमः’ का जाप करना चाहिए। मां लक्ष्मी की पूजा करें और चावल की खीर या दूध की मिठाई का भोग लगाएं।

-शुक्रवार के दिन शुक्र से संबंधित चीजें जैसे दही ,घी, दूध ,सफेद कपड़े समेत मोती आदि का दान करना चाहिए। ऐसा करने से शुक्र देव प्रसन्न होते हैं।

-शुक्र को मजबूत करने के लिए शुक्रवार के दिन चीटियों को आटा और शक्कर खिलाए ऐसा करने से शुक्र दोष खत्म हो जाता है।

-अगर किसी जातक की कुंडली में शुक्र नीच स्थिति में है तो इस दौरान शुक्रवार के दिन जो उपाय बताए गए हैं उनको करने से आपके सभी कष्टों से राहत मिलेगी। शुक्रवार के दिन उपायों को करना सर्वोत्तम रहता है।

(Disclaimer: यहां पर प्राप्त जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है।UP Varta News इसकी पुष्टि नहीं करता।)

Read More–सूर्य ग्रहण के दौरान झटपट कर ले ये पांच काम, हर जगह मिलेगी सफलता

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts